Aadhaar Card Sim Ongoing: वर्तमान समय में आधार कार्ड सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह दस्तावेज अब इस समय में बहुत ही कीमती दस्तावेज है। आधार कार्ड (Aadhaar Card) के बिना आपको कई सुविधाएं भी नहीं मिल सकती हैं। यह सभी जानते हैं कि अगर किसी व्यक्ति के लिए अगर नया सिम कार्ड (Sim Card) लेना है तो उसके लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है, आधार कार्ड सर्वप्रथम मांगा जाता है, आपको बैंक में खाता खुलवाना हो तब भी आधार कार्ड मांगा जाता है, यानि आधार कार्ड सभी जगह अब जरूरी हो गया है।
आज हम आपको यह जानकारी देने जा रहे हैं कि आपके आधार कार्ड पर आखिर कितने सिम कार्ड जारी हैं, और आप जो सिम कार्ड आपके आधार कार्ड पर जारी हैं उनका कैसे पता लगा सकते हैं, इन सभी के बारे में हम आपके इस लेख के माध्यम से बता रहे हैं। आपके आधार कार्ड पर कितने सिम जारी हैं एक सरकारी वेबसाइट के माध्यम से आप तुरंत ही पता लगा सकते हैं।
Aadhaar Card Sim Ongoing: आधार कार्ड कहां यूज आता है
- आपको अपने आधार कार्ड पर कितने सिम जारी हैं सरकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऐसी अनऑथोराइज्ड सिमों को बंद भी किया जा सकता है।
- आधार कार्ड काफी जरूरी डॉक्यूमंेट बन गया है।
- इसका यूज लोग पहचान पत्र के तौर पर भी करते हैं।
- आधार कार्ड की मदद से आप सिम कार्ड भी खरीद सकते हैं।
DoT की वेबसाइट है मददगार
आपको अपने आधार कार्ड पर कितने सिम जारी हैं इसका पता लगाना है तो इसके लिए आपको DoT की वेबसाइट पर जाना होगा। इस पोर्टल को टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर या TAFCOP नाम दिया गया है। इसके माध्यम से आप किसी आधार नंबर पर जारी सिम कार्ड के बारे में पूर्ण जानकारी ले सकते हैं।
इसके लिए आपके लिए सर्वप्रथम https://tafcop.dgtelecom.gov.in/ की वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर सब्मिट करना होगा। इसके बाद आपको रिक्वेस्ट OTP क्लिक करना होगा। आपके फोन नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। इसे आप वेबसाइट पर दिए गये बॉक्स में डालें। इसके बाद आधार कार्ड से लिंक सभी फोन नंबर को यहां पर दिखाया जाएगा। इसके बाद अगर आपको किसी अनजान या अनऑथोराइज्ड नंबर को बंद करवाना चाहते हैं तो इसके लिए भी आप रिक्वेस्ट दर्ज करवा सकते हैं। यह बहुत ही बढ़िया सुविधा है।
इसके प्रक्रिया के लिए आपको अनऑथोराइज्ड नंबर के सामने दिए गये ब्लॉक और रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। लेकिन ये सर्विस अभी पूरे देश में उपलब्ध नहीं है परन्तु जल्द इसे सभी राज्यों के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। लेकिन अभी तक इसके लिए कोई टाइमलाइन नहीं बताया गया है।
facebook id | click here |
Home | click here |
click here | |
twitter id | click here |
youtube | click here |