Aadhaar PAN Link Status: वर्तमान समय के इस डिजिटल युग में आधार कार्ड सभी नागरिकों के लिए बहुत ही जरूरी दस्तावेज बन गया है, आधार कार्ड अनेकों प्रकार के सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यों में काम आता है। अगर ऐसे में किसी का आधार कार्ड नहीं है तो उसके विभिन्न प्रकार के कार्य रूक जाएंगे और आधार कार्ड बनने के बाद ही उस व्यक्ति के काम सम्पूर्ण हो सकेंगे। जिस प्रकार आधार कार्ड उतना ही जरूरी दस्तावेज बन गया है इसी प्रकार पैन कार्ड भी उतना ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
अगर आपका आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक नहीं है तब भी आप कई तरह के सरकारी कार्य नहीं करवा पाएंगे और आपका काम रूक जाएगा। इसलिए आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक होना भी बहुत ही जरूरी है। हम आपको इस लेख में यही जानकारी दे रहे हैं कि आप अपना आधार कार्ड पैन कार्ड से कैसे लिंक करवा सकेंगे। आइए जानते हैं।
Aadhaar PAN Link Status: इस प्रोसेस से लिंक होगा आधार से पैन कार्ड
अगर आपका आधार कार्ड अभी तक पैन कार्ड से लिंक नहीं हो पाया है तो जल्द ही इसे करवा लें, अन्यथा की स्थिति में बड़ी ही दिक्कत होगी। हम आपको आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने की पूरी प्रोसेस से अवगत करा रहे हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेन्ट की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाना होगा।
यहां नीचे की तरफ लिंक आधार स्टेटस का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद अगल पेज ओपन होगा जहां आपको अपना आधार औैर पैन नंबर डालकर व्यू आधार लिंक स्टेटस पर क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करते ही स्कीन पर आधार-पैन से लिंक है या नहीं, इसकी पूरी जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
Aadhaar PAN Link Status: क्यों जरूरी है आधार से पैन कार्ड लिंक होना
आधार से पैन कार्ड लिंक होना वर्तमान समय में बहुत ही जरूरी है, सरकार ने यह इसलिए कर दिया है कि इससे पूरी तरह से पैन और आधार कार्ड की पारदर्शिता बनी रहेगी। अगर आप कोई व्यवसाय करते हैं तो इसका डेटा सरकार को ऑनलाइन तरह से मिलता रहेगा।
महत्वपूर्ण लिंक –
| Whatsapp Group | Click Here |
| Telegram Group | Click Here |
यह भी पढ़ें: –
- Ration Card EKYC: राशन कार्ड की ई-केवाईसी कैसे कराएं? जानिए आसान तरीका
- Aadhaar Scam: ध्यान दे! आधार कार्ड को लेकर बरतें ये सावधानियां

अर्जुन झा एक अनुभवी लेखक और डिजिटल पत्रकार हैं, जो राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और करियर से जुड़ी ख़बरों में गहरी रुचि रखते हैं। इनका उद्देश्य है लोगों तक सही, सटीक और समय पर जानकारी पहुँचाना। Len News के माध्यम से इन्होंने हज़ारों पाठकों को सरकारी अपडेट, योजना फॉर्म और रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई है।

