UIDAI alert June 2025: आज के समय में आधार कार्ड सभी नागरिकों के लिये बहुत ही जरूरी दस्तावेज बन गया है, क्योंकि आधार कार्ड हर सरकारी योजनाओं से जुड़ा हुआ दस्तावेज है। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो कई काम अटक सकते हैं, इसलिए आधार को हर समय के लिये अपडेट रखें। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने देशभर के नागरिकों के लिए एक अहम सूचना जारी की है।
अगर आपने अपने आधार कार्ड को लंबे समय से अपडेट नहीं किया है, तो आपके पास 14 जून 2025 तक का ही समय बचा है। इसके बाद फ्री अपडेट की सुविधा खत्म हो जाएगी। यानि इस तारीख के बाद आपको आधार से जुड़ा कोई भी अपडेट कराने के लिये पैसा देना पड़ेगा। आधार के बिना कई जरूरी सरकारी सेवाओं में भी रूकावट आती है।
UIDAI alert June 2025: फ्री आधार अपडेट की अंतिम तारीख क्या है?
यूआईडीएआई ने स्पष्ट रूप से साफ कर दिया है कि 14 जून 2025 तक कोई भी नागरिक अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करा सकते हैं। इस तारीख के बाद अगर आप अपना आधार कार्ड में किसी का सुधार कराते हैं तो इसके लिये आपको 50 रूपये का शुल्क देना प़ड़ेगा। ऐसा अक्सर होता है कि कई लोगों का पता, मोबाइल नंबर या नाम में बदलाव हो चुका है, पुराने दस्तावेज अब मान्य नहीं है, या स्कैन की गुणवत्ता ठीक नही है। आधार कार्ड बैंकिंग और पैन से लिंक रहता है, क्योंकि भविष्य में ई-केवाईसी के लिये अपडेट आधार बहुत ही जरूरी होता है।
UIDAI alert June 2025: आधार अपडेट कराने के लिये क्या दस्तावेज लगेंगे?
अगर आपको अपने आधार कार्ड में सुधार करवाना है तो कुछ सामान्य दस्तावेज लगेंगेः
- वोटर आईडी
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट
- बिजली/पानी/गैस का बिल
- बैंक स्टेटमेंट
इन चीजों को अपडेट करना ज़रूरी है?
- नाम, जन्मतिथि या लिंग में कोई गलती
- पुराना या गलत पता
- पहचान या पते का दस्तावेज़ बदला हो
समय पर आधार अपडेट नहीं कराने पर यह दिक्कत होगी?
जिन लोगों के आधार कार्ड अपडेट होना है अगर उन्होंने आगामी 14 जून 2025 तक अपना आधार कार्ड समय पर अपडेट नहीं कराया तो उन्हें कई प्रकार की दिक्कत हो सकती है, जैसे एलपीजी और राशन जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ रूक सकता है। बैंकिंग सेवाएं, मोबाइल सिम वेरिफिकेशन और सरकारी दस्तावेजों में दिक्कत हो सकती है। साथ ही भविष्य में पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस से आधार लिंक करते समय दिक्कत आ सकती है। समय रहते अपना आधार कार्ड अपडेट करवाकर खुद को सरकारी सेवाओं के लिये सक्षम बनाएं क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज है। इसका समय-समय पर अपडेट रहना जरूरी है।
महत्वपूर्ण लिंक:
- UIDAI ऑफिशियल वेबसाइट
- आधार अपडेट पोर्टल
- UIDAI हेल्पलाइन: 1947
निष्कर्ष:
अगर आपने अब तक आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है, तो जल्दी करें। 14 जून आखिरी मौका है फ्री अपडेट का। सरकारी सेवाएं चालू रखने के लिए यह बेहद जरूरी है।
महत्वपूर्ण लिंक –
Whatsapp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
यह भी पढ़ें: –
- pm kisan: PM किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त की तारीख आई! इस दिन खाते में आएंगे ₹2000
- PM Farm Pond Scheme: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: खेत में तालाब खुदवाने पर मिलेगी 50% सब्सिडी