Aadhar card mobile link: वर्तमान समय में आधार कार्ड सभी लोगों की बहुत ही बड़ी जरूरत बन गई। इसके साथ साथ अब अपना मोबाइल नंबर भी आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए यह भी बहुत ही जरूरी हो गया है। आप अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड से कैसे लिंक करें, वह भी अपने आपसे। तो हम इस लेख में आपको आधार कार्ड से मोबाइल नंबर जोड़ने की पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं।
आपको अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए सबसे पहले कम्प्यूटर में यूआईडीएआई पोर्टल Ask.uidai.gov.in को ओपन होगा। इसके बाद आपको इस पोर्टल के पेज पर जाकर पूरी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा। वैसे आधार कार्ड की बात करें तो वर्तमान समय में यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज हमारे लिए हो गया है। हमें इसके अनुसार ही अनेक सरकारी लाभ मिलते हैं।

किसी आधार कार्ड से मोबाइल नंबर को जोड़ने के लिए आपके लिए एक ओटीपी भेजा जाता है। आपको इस बात पर विशेष ध्यान रखना है कि आप जो मोबाइल नंबर अपने आधार कार्ड में जोड़ना चाह रहे हैं वह गलत तो नहीं है। उस फोन नंबर को आपको सही तरह से फीड करना है, अन्यथा आपका काम रूक जाएगा।
यह है मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से जोड़ने की पूरी प्रक्रिया
- आधार कार्ड में अपना फोन नंबर अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको अपने कम्प्यूटर में यूआईडीएआई पोर्टल Ask.uidai.gov.in को खोलना होगा।
- इसके बाद आप वह फोन नंबर दर्ज करें जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरना होगा।
- इस प्रक्रिया के बाद Sent OTP ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। आपको अपने फोन नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद आपको सबमिट ओटीपी एंड प्रोसीड ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रक्रिया के बाद एक ड्रॉपडाउन मेन्यू खुल जाएगा। यहां आपको ऑनलाइन आधार सर्विसेज पर जाना होगा।
- अब आपको अपना नाम, पता, लिंग ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर समेत कई अन्य विकल्प दिखाई देंगे।
- अब आपको अपने आधार में फोन नंबर अपडेट करने के लिए मोबाइल नंबर का चयन करना होगा।
Aadhar card mobile link: यह जरूरी जानकारियां भी दर्ज करनी पडेगी
- आपको अपने व्हाट डू वांट अपडेट के विकल्प को चुनना होगा।
- इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा। यहां आपको कैप्चा कोड डालना होगा।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसे आप देख सकते हैं।
- अब ओटीपी को वेरीफाइ करें। इसके बाद सेव एण्ड प्रोसीड ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इस प्रकार की पूरी प्रक्रिया करने के बाद आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से जुड़ जाएगा।
facebook id | click here |
Home | click here |
click here | |
twitter id | click here |
youtube | click here |