Ahmedabad Plane Crash News: हाल ही के दिनों में भारत देश के अहमदाबाद स्थित अंतर्राष्ट्रीय सरदार बल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का एक बड़ा विमान हादसा हो गया है, जिसमें दो सैकड़ा से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। यह हादसा सबसे बड़ा हादसा माना जा रहा है। एयर इंडिया का यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था कि दोपहर डेढ़ बजे के दरमियान विमान अनियंत्रित हो गया है एक अस्पताल में जा गिरा। जिससे लोगों की मौत हो गई है।
एयर इंडिया द्वारा घोषणा की गई है कि विमान में जिन भी लोगों की मौत हुई है उन्हें मुआवजा दिया जाएगा, इसकी घोषणा टाटा ग्रुप द्वारा कर दी गई है। खबर के मुताबिक बता दें कि बीते 11 जून 2025 को एयर इंडिया का विमान AI171 अहमदाबाद से लंदन की ओर जा रहा था। विमान उड़ान भरने के कुुछ ही सेकंड बाद यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भयानक हादसे में 274 लोगों की मौत हुई है। जिनमें यात्रियों के अलावा कई स्थानीय नागरिक भी शामिल थे।
Ahmedabad Plane Crash News: एयर इंडिया के बाद टाटा गु्रप ने की मुआवजे की घोषणा
एयर इंडिया के विमान हादसे के दौरान मृत हुई लोगों के परिवार को एयर इंडिया की तरफ से प्रत्येक पीड़ित परिवार को 25 लाख का अंतरिम मुआवजा दिया जाएगा। यह राशि टाटा ग्रुप की ओर से दिए गए 1 करोड़ के अतिरिक्त है। जबकि एकमात्र बचे यात्री को भी यही राशि दी जाएगी। इसके अलावा टाटा ग्रुप ने ऐलान किया है कि हर मृतक के परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा। जबकि घायलों का पूरा इलाज का खर्च टाटा ग्रुप वहन करेगा।
इसी को लेकर DGCA ने इस दुर्घटना के बाद Boeing 787 विमानों की तुरंत ही जांच शुरू कर दी है। सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को सख्त निरीक्षण से गुजरना होगा। इसके अलावा एयर इंडिया ने अपने पायलट्स और तकनीकि स्टाफ के लिये नई सुरक्षा ट्रेनिंग प्रारंभ कर दी है।
महत्वपूर्ण लिंक
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: | यहाँ क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल पर पाएं ताज़ा अपडेट: | यहाँ क्लिक करें |
यह भी पढ़ें:
- Ration Card Update 2025: सावधान! 30 जून तक नहीं निपटाया ये जरूरी काम तो मुफ्त राशन मिलना हो जाएगा बंद, तुरंत करवाएं
- Police transfer in Lalitpur: बड़ी खबर: ललितपुर में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, चार क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र बदले