कंगना रनौत के बयान से आक्रोषित कांग्रेस ने फूंका पुतला

ललितपुर। अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर अमर्यादित टिप्पणी करने से कांग्रेस में आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर कांग्रेसियों ने महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेहा तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय घंटाघर पर कंगना का पुतला दहन किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया ने कहा कि देश के महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं वरिष्ठ नेता हरीबाबू शर्मा ने कहा कि जिन लोगों की शाहदत की वजह से हमें आजादी मिली, उन महापुरुषों के अपमान की सजा देशद्रोह होनी चाहिए। इसके साथ ही यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर कंगना रनौत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान कर रहीं हैं, केंद्र सरकार को तत्काल प्रभाव से कंगना पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। तो वहीं प्रदेश सचिव सोशल मीडिया राममूर्ति तिवारी ने कहा कि कंगना रनौत एक महिला है, और देश की आजादी में अनेक वीरांगनाओं ने भी शाहदत दी है, वह उनका भी अपमान कर रहीं हैं, फिर भी केंद्र सरकार उन्हें पुरस्कार से नवाजती है, यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं एनएसयूआई रितिक शुक्ला मोंटी ने कहा कि यदि कंगना पर कार्रवाई नहीं हुई तो, अनवरत रूप में आंदोलन करेंगे। इस दौरान रामनरेश दुबे, अर्चना रिछारिया, अंजलि पाठक, अंजना राजे, रामदेवी विश्वकर्मा, राजो कुशवाहा, सुधा, सुभद्रा, सूरज, अनीता, नीलम, जूली, रोहित कुशवाहा, नीलेश पटेल प्यासा, सोनू शुक्ला, देशराज कुशवाहा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime