ललितपुर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती पर शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अटल युवा संकल्प यात्रा वाहन रैली का आयोजन किया गया। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा और जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन युवा मोर्चा द्वारा आयोजित वाहन रैली में पहुंचे। यहां सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने अटल जी को याद कर पुष्पांजलि अर्पित की और कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने हम राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा से प्रेरित हैं। उन्होंने भारत को मजबूत और विकसित बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विकास पहल ने लाखों भारतीयों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया। जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि अटल जी की राष्ट्र सेवा के लिए हम सभी उनके ऋणी है। उनके सपनों को आज मोदी और योगी जी साकार कर रहे है। स्टेशन से शुरू होकर यात्रा वर्णी कॉलेज, तुवन चौराहा, सदरकांटा, पानी की बड़ी टँकी, महावीरपुरा, रावरपुरा, चौबयाना, नदीपुरा, रावतयाना होते हुए नेहरू महाविद्यालय पर समाप्त हुई। यात्रा के रथ में सवार जिलाध्यक्ष और सदर विधायक ने जगह जगह जन-अभिवादन किया। आमजन द्वारा यात्रा पर खूब पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी बाजपेयी अमर रहे, जय श्री राम, जय जय योगी, जय जय मोदी के नारे लगाए। देशभक्ति की धुनों पर युवाओं के साथ सदर विधायक और जिलाध्यक्ष रामरतन कुशवाहा जमकर थिरके। यात्रा का संयोजन युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला ने किया। यात्रा के दौरान युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शशांक गुरनानी, पिछड़ावर्ग मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिओम निरंजन, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन , जिला महामंत्री महेश श्रीवास्तव, कॉपरेटिव बैंक उपसभापति श्रीकांत कुशवाहा, प्रदीप चौबे, निखिल तिवारी, जिला मीडिया सह संयोजक सम्राट राजा एड., सन्दीप बुंदेला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतेश संज्ञा, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पार्षद अनुराग जैन शैलू, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सविता, हरेंद्र प्रताप बुंदेला, दीपक मिश्रा राम कुशवाहा, पार्थ चौबे, जिला मंत्री अभिनय गुप्ता, विशाल रावत, राहुल राजपूत, नगर अध्यक्ष वैभव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जाखलौन दीपक सोनी, मंडल अध्यक्ष जखौरा सत्यम साहू, इंद्रेश तिवारी, अंकित दुबे मनेषा, गोलू शर्मा, राधे गोस्वामी, कृष्णा सोनी, वीर बुंदेला, भरत बुंदेला, मयंक साहू, नीरज सेन, निहाल राजपूत पटौरा, दीपक जायसवाल, राकेश त्रिवेदी, अनुराग कंचन, कन्हैया कुशवाहा, पुरषोत्तम कुशवाहा, देशपत कुशवाहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
