Atishi Marlena New CM: भारत की राजधानी नई दिल्ली और केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली को एक और महिला के रूप में नया मुख्यमंत्री मिल गया है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने दो दिन पहले अपने सीएम पद से इस्तीफा देेने की बात कही थी और आप के संयोजक केजरीवाल ने तय समय-सीमा के भीतर अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया।
जब से सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी तभी से आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं में बड़ी उत्सुकता दिखाई दे रही थी कि आप के संयोजक किसे सीएम चुनेंगे। दिल्ली के नये सीएम के लिए दो दिनों से आप पार्टी (AAP) से अनेकों नाम सामने आ रहे थे जिसमें सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम सीएम पद के लिए सबसे पहले रेस में आ रहा था।
दूसरे नंबर पर आतिशी मार्लेना, इसके बाद सौरभ भारद्वाज, साथ ही अन्य और पार्टी के नेताओं का नाम सीएम कुर्सी के लिए आगे आ रहा था। लेकिन मंगलवार को आप की विधायक दल की बैठक में आतिशी मार्लेना को विधायक दल का नेता चुना गया और उन्हें दिल्ली का अगला सीएम चुना गया।
Delhi New CM Atishi: आतिशी क्यों फिट बैठी केजरीवाल के मन में?
मीडिया के गलियारों में खबर उड़ रही है कि आखिर आम आदर्मी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आतिशी (Atishi) को ही दिल्ली के नये सीएम के लिए क्यो चुना, आखिर केजरीवाल की क्या मजबूरी रही होगी जिसको लेकर आतिशी को चुना गया। तो इसके कई कारण सामने आ रहे हैं,
जिसमें एक तो यह भी है कि जब से केजरीबाल जेल में गए हैं तभी से आतिशी आम आदमी पार्टी की सबसे फायर बिग्रेड नेता के तौर पर मीडिया के सामने रही है और मीडिया को हर विरोधी पार्टियों का जबाव भी दिया है। साथ ही आतिशी एक तेज तर्रार आप की बोलने वाली नेता रही हैं। केजरीवाल के जेल जाने के बाद आतिशी ने ही पार्टी को संभाले रखा है। यह एक पसंद भी हो सकती है।
delhi cm atishi marlena: कौन हैं आतिशी वह कैसी आयीं अचानक राजनीति में?
आखिर कुछ ही वर्षों में आतिशी ने जो राजनीति में मुकाम हासिल किया है, वह कैसे हुआ कौन हैं आतिशी जिन्होंने इतने कम समय में मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा है। तो जानकारी के मुताबिक बता दे कि आतिशी का जन्म दिल्ली में ही हुआ था और वह एक पंजाबी राजपूत परिवार से आती हैं। उनके पिता और मां दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। आतिशी कभी मनीष सिसौदिया की अच्छी सलाहकार हुआ करती थीं। धीरे-धीरे आतिशी ने पार्टी में प्रवक्ता के रूप में आपना दायित्व निभाया।
आतिशी को बोलने का अच्छा खासा अनुभव है। वह हमेशा ही विपक्षी पार्टियों को मुहतोड़ जबाव देने में सक्रिय रही हैं। उन्होंने कभी भी डर के पार्टी में काम नही किया है, जिस वजह से आतिशी धीरे-धीरे पार्टी की चहेती बनती गई और केजरीवाल की वह अब तक बहुत ही विश्वसनीय बन बैठी। इसी का यह फल है कि आतिशी को सीएम केजरीवाल ने दिल्ली का अगला अपना पसंदीदा सीएम चुना।
महत्वपूर्ण लिंक – Motorola Edge 60 Neo
Low Price 5G Smartphone Buy | Buy Now |
Facebook id | Click here |
Home | Click here |
Twitter id | Click here |
Youtube | Click here |
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े हैं Telegram | Click here |
इन्हें भी देखे –
- Motorola Moto G73 Pro: मोटोरोला के इस स्मार्टफोन ने लूट लिया लड़कियों का दिल, इसमें मिल रहा 50MP का धांकड़ कैमरा, देखे फीचर्स
- Nokia Maze: सिर्फ 7499 में अपना बना लें नोकिया का ये जबरदस्त स्मार्टफोन, जानिए इसके फीचर्स