March 28, 2024
Belly Fat

Belly Fat: लो कर लो ये उपाय! इन घरेलू नुस्खों से कम हो जाएगी पेट की चर्बी, बस करें यह आसान काम

Belly Fat: वर्तमान के समय में अक्सर हर इंसान में यह देखा गया है कि व्यक्ति अपने पेट से ज्यादा परेशान रहता है। आपको इसका सीधा साधा मतलब हम बता रहे हैं। पेट की समस्या यानि पेट की चर्बी का बढ़ जाना है। अच्छा अगर किसी व्यक्ति के पेट की चर्बी बढ़ गई हो तो वह व्यक्ति इससे कितना शारीरिक तौर पर परेशान नहीं रहता होगा, यह वह इंसान अच्छी तरह से बता सकता है। जिसके पेट की चर्बी बढ़ गई है। आज में आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिस के माध्यम से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। वैसे अक्सर लोगों को यह करते हुए देखा गया है कि तोंद को कम करने में वह तरह-तरह के उपाय भी करते रहते हैं। लेकिन इन उपायों से कुछ ही हद तक फायदा मिलता है। तो आइए जानें वह घरेलू नुस्खे।

पेट की तोंद कम करने के लिए खाली पेट पिएं नींबू शहद पानी

Belly Fat: अगर आपको अपने बढ़ते हुए पेट की चर्बी को नियंत्रण करना है और काबू पाना है तो आप सुबह गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस निचोड़ें और इसमें शहद मिलाकर पी लें। अगर आप और भी बेहतर परिणाम चाहते हैं तो इसे सुबह उठकर खाली पेट पिएं। यह बहुत ही आसान और घरेलू नुस्खा है। आपको बता दें कि नींबू में अनेक प्रकार के एंटीऑक्सीडंेट्स पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। इसके साथ नींबू में पेक्टिन नामक डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं, ये फैट बर्निंग प्रक्रिया को तेज करते हैं। इसलिए यह पेट की चर्बी कम करने के लिए घरेलू अच्छा नुस्खा है।

Belly Fat: गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं आंवले का रस

पेट की तोंद कम करने के लिए एक और बेहतरीन घरेलू उपाय है। इस समस्या से ग्रसित व्यक्ति ताजे आंवले को पीसकर उसे एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर सुबह के समय पीएं। आपको बता दें कि आंवले में क्रोमियम नामक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में सहायक होते हैं। आंवले में एंटी एजिंग गुण होते हैं। यह पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं और दिल की बीमारियों का खतरा कम करते हैं।

Belly Fat: जीरे को उबालकर पीएं खाली पेट

पेट की बढ़ती चर्बी को रोकने के लिए आप जीरे को पानी के साथ उबालकर खाली पीट पी लें। इसे दिन में खाना खाने के बाद भी पीएं। जीरे के दाने पेट को ठंडक देते हैं। इससे हमारे शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है। जीरा बजन घटनें में भी काफी मददगार माना गया है। इसमें लो-कैलोरी फूड होता है। यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित करता है।

सौंफ, जीरा, अजवाइन व मेथी को मिलाकर उबालकर पीएं

आपको बता दें कि सौंफ और जीरा अजवाइन व मेथी को मिलाकर रात्रि के समय भिगोकर रख दें और अगले दिन उसे उबालकर पी लें। सौंफ अपच कम करने में मददगार होता है। इसे तोंद कम करने में फायदेमंद माना जाता है। यह पाचन क्रिया को भी मजबूत करता है। इससे अनहेल्दी खाने की आदत भी छूट सकती है।

Facebook id click here
Home click here
Instagram click here
Twitter id click here
Youtube click here

 

इन्हें भी देखे –

LEN NEWS

नमस्कार दोस्तो ! मैंने यह बेवसाइट उन सभी दोस्तों के लिए बनाई है जो हिंदी राष्ट्रीय खबरें, उत्तर प्रदेश की खबरें, बुन्देलखण्ड की खबरें, ललितपुर की खबरें, राजनीति, विदेश की खबरें, मनोरंजन, खेल, मेरी आप सबसे एक गुजारिश है कि आप सब मेरे पोस्ट को शेयर करें, कमेन्ट करें और मेरी वेबसाइट की सदस्यता लें, आगे के अपडेट के लिए इस बेवसाइट में बने रहें, धन्यवाद। Arjun Jha Journalist management director Live Express News

View all posts by LEN NEWS →

2 thoughts on “Belly Fat: लो कर लो ये उपाय! इन घरेलू नुस्खों से कम हो जाएगी पेट की चर्बी, बस करें यह आसान काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime