March 28, 2024
Benefits of Dates

Benefits of Dates: छुहारा दिलाए रोगों से छुटकारा! जानें छुहारा के सेवन से शरीर को होने वाले अनेक फायदें

Benefits of Dates: छुहारे के सेवन से शरीर में होने वाले अनेक रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। छुहारे को खारक भी कहते हैं। यह पिंड खजूर का सूखा हुआ रूप होता है। जैसे अंगूर का सूखा हुआ किशमिश और मुनक्का होता है। छुहारे का प्रयोग मेवे के रूप में किया जाता है। इसके मुख्य दो प्रकार होते हैं। पहला खूजर एवं दूसरा पिंड खजूर। बता दें कि खजूर के पेड़े भारत में काफी मात्रा में पाए जाते हैं। खजूर के पेड़ भारत के सिंध और पंजाब में इसकी खेती विशेष रूप से की जाती है।

जबकि पिंड खजूर उत्तरी अफ्रीका, सीरिया और अरब के देशों में पैदा होता है। वैज्ञानिक विश्लेषण से जानकारी मिलती है कि खजूर के 100 ग्राम खाने योग्य भाग में 15 से 16 प्रतिशत तक आर्द्रता, 2.5 ग्राम प्रोटीन, 75 से 76 ग्राम तक कार्बोहाइडेªटस पाया जाता है। कुछ मात्रा में विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स व कुछ अन्य उपयोगी पदार्थ होते हैं। 100 ग्राम खजूर से लगभग 317 कैलोरी ऊर्जा मिलती है।

खजूर के तीनों भेदों के गुण कमोबेश एक समान होते हैं पर इनका उपयोग अलग-अलग ढंग से किया जाता है। खजूर के पेड़ से रस निकाल कर नीरा बनाई जाती है जो तुरंत पी ली जाए तो बहुत पौष्टिक और बलवर्धक होती है और कुछ समय तक रखी जाए तो शराब बन जाती है। इसके रस से गुड़ भी बनाया जाता है।

बच्चे बिस्तर में पेशाब करें तो रात्रि में दें 2 छुहारा मिलेगा फायदा

जिन बच्चों की आदत है कि वह रात्रि के समय सोते समय बिस्तर में पेशाब करते हों तो उन्हें नित्य रात को कुछ दिन 2 छुहारे खिलाएं। बूढ़े आदमी अगर बार-बार पेशाब जाते हों तो नित्य छुहारे खिलाएं। पेशाब का बार-बार होने से दिन में दो बार छुहारे खांए रात को छुहारा खाकर दूध पीएं। जिससे काफी हद तक आराम मिल जाता है। जिन लोगों की मोटी आवाज है तो वह सोते समय एक छुहारा दूध में उबाल कर लें। इसे लेने के दो घंटे बाद पानी पी लें। आवाज साफ हो जाएगी।

छुहारो के सेवन से कब्ज होगा दूर

जिन लोगों को कब्ज की समस्या है वह छुहारे का सेवन कर सकते हैं। कब्ज की समस्या पर सुबह-शाम तीन छुहारे खा कर गर्म पानी पीएं। छुहारे सख्त होने से खाना संभव न हो तो दूध में उबाल कर लें सकते हैं। छुहारे नित्य खाते रहने से बवासीर, स्त्रायुविक तथा रक्त संचरण ठीक होगा। ऐसी स्थिति होने पर प्रातः 2 छुहारे पानी में भिगो दें, रात को इन्हें चबा-चबा कर खाएं। भोजन कम करें या रात को 2 छुहारे दूध में उबाल कर भी ले सकते हैं। इससे कब्ज जैसी समस्या दूर होगी।

Benefits of Dates: मोटापा कंट्रोल करने में लाभदायक छुहारा

जिन लोगों को मुटापे जैसी समस्या बनी हुई है और वह अनेक उपाय आजमा चुके हैं, लेकिन उनका मोटापा नहीं छट पा रहा है तो ऐसी स्थिति में वह छुहारे का सेवन कर सकते हैं। इससे काफी हद तक फायदा मिल सकता है। बता दें कि छुहारा रक्त भी बनाता है। बल देता है। शरीर को मोटा करता है। दूध में 2 छुहारे उबाल कर खाने से मांस, बल, वीर्य बढ़ता है। छुहारे का सेवन पथरी, लकवा, पीठ दर्द में काफी लाभदायक होता है।

Benefits of Dates: शक्तिवर्धक होता है छुहारा

छुहारा एक शक्तिवर्धक होता है। छुहारे में कैल्शियम अधिक मिलती है। छुहारे खाने के बाद गर्म दूध पिएं। इससे कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग, हड्डियों की कमजोरी, दांतों का गलना, ठीक होगा। शीघ्रपतन और पतले वीर्य वालों को 2 छुहारे प्रातः नित्य खाना चाहिए। यह भी जान लें कि छुहारा एक बार में 4 से अधिक नहीं खाना चाहिए, क्योंकि यह गर्म होता है।

Facebook id click here
Home click here
Instagram click here
Twitter id click here
Youtube click here

इन्हें भी देखे –

LEN NEWS

नमस्कार दोस्तो ! मैंने यह बेवसाइट उन सभी दोस्तों के लिए बनाई है जो हिंदी राष्ट्रीय खबरें, उत्तर प्रदेश की खबरें, बुन्देलखण्ड की खबरें, ललितपुर की खबरें, राजनीति, विदेश की खबरें, मनोरंजन, खेल, मेरी आप सबसे एक गुजारिश है कि आप सब मेरे पोस्ट को शेयर करें, कमेन्ट करें और मेरी वेबसाइट की सदस्यता लें, आगे के अपडेट के लिए इस बेवसाइट में बने रहें, धन्यवाद। Arjun Jha Journalist management director Live Express News

View all posts by LEN NEWS →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime