ललितपुर। कांग्रेसियों ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सहरिया बस्ती में बच्चों के साथ फल एवं बिस्कुट वितरण कर पंडित नेहरु का जन्म दिवस मनाया। सबसे पहले सभी कांग्रेसियों ने कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र होकर पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने कहा कि पंडित नेहरू समर्पण, त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति थे, आज जो देश ने तरक्की की है चाहे वो शिक्षा के क्षेत्र में हो या फिर हेल्थ, कृषि, औधोगों के क्षेत्र में यह सब नेहरू जी की ही देन है, नेहरू जी ने देश के हर वर्ग के लिए काम किया है आज हम सब को देश को आगे बढ़ाने के लिए पंडित नेहरू के सिद्धांतों पर चलने की जरूरत है। बैठक में अन्य वक्ताओ में प्रदेश सचिव उवेश खान, पीसीसी बिट्टू राजा, उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया, महासचिव राकेश रजक एड, पुनीत देवलिया एड, अशलम खान, नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, मनीष श्रीमाली, रामनरेश दुबे, महिला अध्यक्ष श्रीमती नेहा शर्मा, महिला प्रदेश सचिव रेखा राजा गौर, पर्वत लाल अहिरवार, खलक सिंह राजपूत, प्रेम नामदेव, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित यादव, संजय जाटव, वीरेंद्र रिछारिया, रामभरोसे कुशवाहा, कमल किशोर दुबे, जगदीश कुशवाहा, रोहित कुशवाहा, राहुल सेन आदि कांग्रेस जनों ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष नवनीत किलेदार ने किया।
