ललितपुर। स्वच्छता अभियान का समापन भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष द्वारा लगातार जनपद के सभी तेरह मंडलों पर स्वच्छता अभियान का वर्चुअल पर्यवेक्षण किया और अभियान से जुड़े प्रभारियों को दिशा निर्देशित किया। मण्डल अध्यक्षों ने सुबह होते ही अपनी अपनी टोलियों के साथ गांव-गांव जाकर स्वच्छता अभियान चलाया। विशेष योगदान देते हुए देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर स्वच्छता की अलख जगाई और लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया। अंतिम दिन सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनिल जैन अंचल के नेतृत्व में और भाजपा पदाधिकारी एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा सप्ताह भर से चल रहे स्वच्छता सफाई अभियान का समापन हुआ। इस मौके पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं उसी प्रकार हमें अपने ललितपुर को साफ एवं स्वच्छ रखना है। अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने कहा कि साफ-सफाई रहने से डेंगू एवं मलेरिया की बीमारियां दूर रहती है। नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने सप्ताह भर से चल रहे स्वच्छता सफाई अभियान के समापन पर सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनिल जैन अंचल, जिला महामंत्री महेश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, देवेन्द्र गुरु श्रीवास्तव जिला मीडिया संयोजक, सम्राट राजा एड जिला मीडिया सह संयोजक, दीपज जायसवाल, राजेश लिटोरिया, दीपक पाराशर, रवि साहू, ध्रुव राजा, रूपेश साहू, नगर मीडिया प्रभारी गोल्डी राजपूत, नगर उपाध्याय दीपक वैद्य, रोहन रावत, दीपक सिंघई, रमन सरदार, अर्चना राजपूत, मनीष बजाज, अवधेश शर्मा शौर्य, नितिन पंथ, डॉ बालकिशन राजपूत, अनुपम चौबे, द्वारका प्रसाद झा, दीपक मिश्रा, कमलेश सैनी, आशीष पटेल, पार्वती खटीक, अमन सोनी, सचिन साहू, कन्हैया कुशवाहा, पुरुषोत्तम कुशवाहा, सुरेंद्र लारिया, अनुराग कंचन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल महरौनी के सेक्टर सिंदवाहा में मण्डल अध्यक्ष आशुतोष सिंह सेंगर के मार्गदर्शन में हटावर मंदिर के पास भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। जिसका उद्देश्य लोगों में स्वच्छता और सफाई का महत्व बताने का था स्वछता में ईश्वर का वास होता है यही संदेश लोगों तक पहुंचे यही भाजपा कार्यकर्ताओं का इस अभियान के तहत उद्देश्य है। जिसमें सुखदयाल अहिरवार, गजेंद्र सिंह बुंदेला, राजेस्वरी पटेरिया, शिवा सिंह तोमर सेक्टर संयोजक, चाली राजा बूथ अध्यक्ष, आशीष शुक्ला, रामलखन कुशवाहा, राम सिंह, कमल रैकवार आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बानपुर मण्डल में ग्राम ककडारी में मण्डल अध्यक्ष अरूण द्विवेदी के नेतृत्व में सेक्टर संयोजक रतिराम राजपूत, विन्द्रावन राजपूत सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बार मण्डल में कल्याण सिंह लोधी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बार केपी राजा मंडल उपाध्यक्ष भाजपा वीर सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य रामजीवन प्रजापति पिछड़ा मोर्चा मंडल मंत्री पुष्पेंद्र सिंह मुज्जू राजा आदि उपस्थित रहे। जखौरा मण्डल के नौहरकलां बूथ के रामजानकी मन्दिर में मंडल अध्यक्ष अमरेश सिंह लोधी, राजपाल यादव, धर्मेंद्र सिंह राजपूत, शीतल यादव, छक्कीलाल साहू, जगभान यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। नाराहट मण्डल में ग्राम डोंगराखुर्द के रघुनाथजी मन्दिर में स्वच्छता अभियान भाजपा जिला मंत्री कुंवर भूप्रताप सिंह बुंदेला के नेतृत्व में चलाया गया। साथ में ग्राम प्रधान कमलेश कुशवाहा, बूथ अध्यक्षगण रामानंद कौशिक, दयाराम कुशवाहा बीडीसी, अम्बुज कुमार दुबे, ग्राम पंचायत सदस्य रामनारायण तिवारी, ब्रजेश तिवारी व अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। मण्डल पाली, बिरधा, जाखलौन, तालबेहट, पूराकलां, मड़ावरा में स्वच्छता अभियान के समापन के अवसर पर वृहद स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किये गए।