ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्वाधान में संगठन महापर्व सदस्यता अभियान कार्यक्रम नगर युवामोर्चा द्वारा आयोजित सावरकर चौराहा पर कैंप लगाकर सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला महामंत्री महेश श्रीवास्तव, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष पं नीतेश संज्ञा, बुंदेलखंड विकास बोर्ड सदस्य प्रदीप चौबे, सहकारिता समिति अध्यक्ष हरिराम निरंजन, विशिष्ठ अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा, युवामोर्चा जिला महामंत्री आशीष हुंडैत, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला कार्यसमिति नगर प्रभारी सदस्यता अभियान आलोक निरंजन, जिला कार्यसमिति सदस्यता अभियान अरस्तु उपाध्याय, कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष वैभव गुप्ता व संचालन नगर महामंत्री इंद्रेश तिवारी ने किया। कैंप के सयोंजक नगर मंत्री अनुज श्रीवास्तव व कार्यसमिति सदस्य दिपांकर जैन रहे। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग सदस्यता ग्रहण कर रहे है और कार्यकर्ताओ की दम पर भाजपा प्रदेश में फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। नगर अध्यक्ष वैभव गुप्ता ने कहा कि सब का साथ सब का विकास एक बार फिर भाजपा सरकार और भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो सभी के लोगो का सम्मान व बिकास कर रही है। नगर महामंत्री इंद्रेश तिवारी ने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता से विपक्ष हताश है। हर वर्ग के लोग भाजपा की सदस्यता लेने में रुचि दिख रहे है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुचने का कार्य कर रहे है। कैंप के साथ-साथ नगर के वार्डो में भी लोगो को अपने मोबाइल फोन से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जा रही है। इस मौके पर नगर मंत्री कृष्णा शर्मा, अभिषेक कुशवाहा, नगर कोषाध्यक्ष मयंक साहू, नगर मीडिया प्रभारी बृजमोहन पाठक, सोशल मीडिया प्रभारी अंकित दुबे, कार्यलय प्रभारी कृष्णा सोनी, कार्यसमिति सदस्य सुधांशु शर्मा, दीपांकर जैन, रोहन राजपूत, एवं भूपेंद्र सिरवेया, प्रशांत यादव, ऋषि नायक आदि उपस्थित रहे।
