ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी की जनविश्वास यात्रा के दौरान महरौनी में आज 20-12-2021 विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रान्तीय अध्यक्ष मां स्वतंत्रत देव सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन चूना ने की एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष आशीष रावत ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन चूना, सांसद अनुराग शर्मा, श्रमसेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पन्थ उर्फ मन्नू कोरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय कुमार सिंह जे.के. सिंह, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड, यात्रा प्रभारी रामकिशोर साहू, यात्रा प्रमुख राज्यमंत्री बाबूराम निषाद, पूर्व सांसद प्रियंका रावत, प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, यात्रा जिला प्रमुख जगदीश सिंह लोधी एड, बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, ललितपुर प्रभारी डा. कंचन जायसवाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष हरीराम निरंजन, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला, महेश भैया, जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, जे.के. सिंह, धर्मेन्द्र गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह एड, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव गौतम, अजय पटैरिया, जिला मंत्री गौरव चौधरी, निखिल तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, चन्द्रशेखर पन्थ उर्फ चन्द्रू भैया, धर्मेन्द्र पाठक, हरिओम निरंजन आदि मंच पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राज्य में पांच लाख नियुक्ति विना भ्रष्टाचार के हुईं। जिसमें गरीब आदिवासी, दलितों, महिलाओं की नियुक्ति हुई ऐसे काम करने वाले मुख्यमंत्री योगी को सपा के नेता अखिलेश अनुपयोगी कहते हैं अखिलेश खुद जो बंशवादी हैं वहीं खुद अनुपयोगी हैं। उन्होंने आगे कहा कि मतदान राष्टवाद पर होता है न कि जाति, धर्म पर उन्होंने कहा कि योगी घर घर अनाज, दालें, तेल बांटने का कार्य कर रहीं हैं। प्रधानमंत्री हर गरीब को पक्का मकान देने का कार्य प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी कमल पर बैठकर ही आती हैं। नन्हें बच्चों से गुटका मत मंगाना, शाम को जूस पीना बाकी कुछ न पीना, थोडी सी भूमि के लिए भाई भाई न लड़ना, माता पिता की रोज सेवा करना। उन्होंने कहा कि मोदी योगी जैसा कोई नेता नहीं हो सकता है आज महिलाएं अपने आप को पूर्णतया सुरक्षित महसूस करतीं हैं उत्तर प्रदेश में अगर आधीरात में भी बहिन वेटिया सुरक्षित सफर कर सकतीं हैं प्रान्त गुंडा और माफिया मुक्त हो चुका है। अन्त में जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन चूना ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गन्धर्व सिंह लोधी, सुखदयाल अहिरवार, बंशीधर श्रीवास, शशिशेखर पाण्डेय, ठा महेंद्र सिंह, डा स्वाधीनता कृष्ण, किरण सेन, लक्ष्मी रावत, घनश्याम साहू, अरुण द्विवेदी,सूरज जैन, आशुतोष सैंगर, देवेन्द्र तिवारी, धर्मेन्द्र पाठक, सुरेंद्र पन्थ, सोनू चौबे, गजेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश लिटौरिया, सहमीडिया प्रभारी ध्रुव सिंह सिसौदिया, राजीव बाजपेई, मनोज कुशवाहा, प्रताप विक्रमसिंह यादव,नीरज गोना, अरविन्द सिंघई,रत्तीराम निरंजन, प्रदीप खटीक,डल्ली चूना, सुरेंद्र प्रताप रजक, नीतेश संज्ञा, आशीष हुड्डैत, देवेन्द्र सिंह वरौदिया, संदीप सिंह बुंदेला, कन्हैया कुशवाहा, पुरुषोत्तम कुशवाहा,रवि खरे,सौरभ राजा,अस्सू पंडा, अभिमन्यु सिंह लोधी,विजय लोधी आदि सहित प्रान्तीय, क्षेत्रीय, जिला, मण्डल पदाधिकारियों सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
