ललितपुर। भारतीय बाल्मीकि कल्याण महासभा की बैठक राजेश कडारे के निज निवास पर आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार बंटी करौसिया एवं साथ आये झांसी जिला युवा जिलाध्यक्ष सोनू पारोचे उनकी अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें कार्यकारिणी भी गठित की गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ने चौधरी दीपक घावरी को मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदीप करौसिया को मण्डल उपाध्यक्ष बनाया गया, राजेश कडारे को मंडल सचिव, किशन नरवारे मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। युवा जिलाध्यक्ष पद पर पुनः अरूण शहरदार को नियुक्त किया गया, नगर अध्यक्ष दीपक नरवारे को नियुक्त किया गया। अशोक कप्तान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल घावरी को जिला महामंत्री, रमेश करौसिया को जिला कोषाध्यक्ष, महेन्द्र नरवारे को संगठन सचिव, बिजेन्द्र नरवारे को संयुक्त सचिव एवं विक्की घावरी को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। अंत में प्रदेश संयुक्त सचिव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
