April 19, 2024
Child Development Recruitment 2022

Child Development Recruitment 2022 : बाल विकास में मुख्य सेविका पद पर निकली 2693 पदों पर बंपर भर्ती, चयन की पूरी प्रक्रिया खबर में पढ़ें

Child Development Recruitment 2022 | बाल विकास सेवा एवं पोषण विभाग उत्तर प्रदेश | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग | बाल विकास मुख्य सेविका भर्ती | WCD Recruitment 2022 |  बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उ0प्र0 लखनऊ|

Child Development Recruitment 2022 : अभी हाल ही में बाल विकास सेवा एवं पोषण विभाग द्वारा महिलाओं के लिए भर्तियांे का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। आपको बता दें कि यह भर्ती अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापन में जारी की गई है। बाल विकास सेवा भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आगामी 3 अगस्त से मांगे गये हैं। इस भर्ती के उम्मीदवार जिनकी शैक्षणिक योग्यता और पात्रता को पूरा करता है। वह उम्मीदवार इस बाल विकास मुख्य सेविका भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बाल विकास विभाग द्वारा दिए गए विज्ञापन के अनुसार कुल 2693 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए पात्र और इच्छुक महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ऑफीशियली वेबसाइट
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ऑफीशियली वेबसाइट

बाल विकास मुख्य सेविका पद भर्ती

Child Development Recruitment 2022 : बाल विकास सेवा एवं पोषण विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मुख्य सेविका के रिक्त पदों 2693 पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। जिसके लिए आगामी 3 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गये हैं। भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आपको ऑफीशियली वेबसाइट upsssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इन पदों के लिए प्रारंभिक योग्यता परीक्षा (पीईटी) को पास करना अनिवार्य होगा।

मुख्य सेविका की भर्ती का ऑफीशियली नोटिफिकेशन
मुख्य सेविका की भर्ती का ऑफीशियली नोटिफिकेशन

 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार बताया गया कि इन पदों के लिए भर्ती में आने वाले आवेदकों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष की महिलाएं ही आवेदन कर सकेंगी. आयु की गणना 1 जुलाई, 2022 से की जाएगी। आवेदकों के पास किसी विश्वविद्यालय से एक विषय के रूप में समाजशास्त्र, सामाजिक कार्य, गृह विज्ञान या पोषण और शक्ति विकास के साथ कला में स्नातक की डिग्री या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त डिग्री होनी चाहिए।

Child Development Recruitment 2022 Overview

 विभाग का नाम  बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उ0प्र0 लखनऊ
 पद का नाम  मुख्य सेविका
 पदों की संख्या  2693
 आवेदन मोड  ऑनलाइन फॉर्म
 प्रारंभिक तिथि  03-08-2022
 अंतिम तिथि  31-08-2022
 नौकरी स्थान उत्तर प्रदेश

 

पात्रता मापदंड – Eligibility Criteria

 शैक्षणिक योग्यता  स्नातक
 आयु सीमा  21 से 40 वर्ष

 

आवेदन शुल्क Application Fees

श्रेणी  शुल्क
 UR / OBC  25.00
 ST / SC  25.00
 शुल्क का भुगतान  नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट कार्ड

चयन के बाद यह मिलेगा वेतनमान

बाल विकास मुख्य सेविका की भर्ती प्रक्रिया होने के बाद अंतिम रूप से चयनित होने वालों को 5200 से 20200 रुपये का वेतनमान और 2800 रुपये का ग्रेड पे मिलेगा। महिलाओं को पद की तुलना में मुख्य परीक्षा में 15 गुना मौका मिलेगा।

कितने पद हैं किस श्रेणी के लिए आरक्षित हैं?

बाल विकास मुख्य सेविका की भर्ती प्रक्रिया में अनारक्षित रिक्तियों की कुल संख्या 1079 है, और ओबीसी के लिए आरक्षित रिक्तियों की संख्या 727 है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित रिक्तियों की कुल संख्या 565 है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित रिक्तियों की संख्या 53 है। और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए रिक्तियों की कुल संख्या 269 है।

facebook id click here
Home click here
instagram click here
twitter id click here
youtube click here

 

LEN NEWS

नमस्कार दोस्तो ! मैंने यह बेवसाइट उन सभी दोस्तों के लिए बनाई है जो हिंदी राष्ट्रीय खबरें, उत्तर प्रदेश की खबरें, बुन्देलखण्ड की खबरें, ललितपुर की खबरें, राजनीति, विदेश की खबरें, मनोरंजन, खेल, मेरी आप सबसे एक गुजारिश है कि आप सब मेरे पोस्ट को शेयर करें, कमेन्ट करें और मेरी वेबसाइट की सदस्यता लें, आगे के अपडेट के लिए इस बेवसाइट में बने रहें, धन्यवाद। Arjun Jha Journalist management director Live Express News

View all posts by LEN NEWS →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime