complete solution day lalitpur: (ललितपुर)। जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसके क्रम में जिलाधिकारी आलोक सिंह ने तहसील पाली में फरियादियों को अपने समक्ष बुलाकर उनकी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिये कि शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने फरियादियों को जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार जन समस्याओं के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को किया जाता है।
अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिये निर्देश
complete solution day lalitpur: सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आने वाले आवेदनों का प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तरण, शिकायतों का प्रभावी अनुश्रवण, जन सामान्य को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत मिलने वाली शासकेय सुविधाओं के डिलवरी विभिन्न कार्यालयों के स्थान पर यथा-सम्भव एक ही स्थान पर सुगमता से उपलब्ध कराया जाना, जन सामान्य एवं अधिकारियों के मध्य सीधा संवाद स्थापित करना है। मौके पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, शिकायतों का निर्धारित प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि शिकायतें डिफाल्टर न हो, साथ ही शिकायत के निस्तारण के उपरान्त सम्बंधित अधिकारी निस्तारण की स्थिति पर शिकायतकर्ता से फीडबैक अनिवार्य रुप से लें।
complete solution day lalitpur: आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में निम्न प्रकार शिकायतें प्राप्त हुईं
- तहसील पाली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 42 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 10, पुलिस के 08, विद्युत विभाग के 04, विकास विभाग के 04, समाज कल्याण विभाग के 08, चकबंदी विभाग के 05 तथा अन्य विभागों के 03 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 02 का निस्तारण मौके पर किया गया।
- तहसील ललितपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 61 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व विभाग के 23, पुलिस विभाग के 19, चकबंदी के 08, विद्युत के 02, विकास विभाग के 04, कृषि उप निदेशक के 02 नगर पालिका का 01, डूडा का 01 तथा जल संस्थान का 01 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 05 का निस्तारण मौके पर किया गया।
- तहसील महरौनी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 59 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 21, पुलिस के 14, विकास का 01, पूर्ति के 04, विद्युत के 04, चकबंदी के 07, नगर पंचायत का 01 तथा अन्य 07 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 03 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
- तहसील तालबेहट में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 83 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 34, विकास के 06, पुलिस के 21, पूर्ति के 14, विद्युत विभाग के 02 तथा अन्य विभागों के 06 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 06 का निस्तारण मौके पर किया गया।
- तहसील मड़ावरा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 19 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 03, विकास विभाग का 01, पुलिस विभाग के 06, चकबंदी के 04, पूर्ति विभाग के 04 तथा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग का 01 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 07 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
निस्तारण में न हो लापरवाही: जिलाधिकारी
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डीएन सिंह, प्र0 मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अजय भाले, उप जिलाधिकारी पाली डॉ0 संतोष कुमार उपाध्याय सहित अन्य जनपद,तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
facebook id | click here |
Home | click here |
click here | |
twitter id | click here |
youtube | click here |