ललितपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर सिख धर्म के गुरु श्री गुरुनानक की जयंती मनाई गई एव झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई जी व भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। जिसमे सर्वप्रथम देश के तीनों महान विभूतियों को पुष्प अर्पित किये गए। जिलाध्यक्ष बलवन्त सिंह राजपूत ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई जी ने 1857 की क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थीं एवं इन्दिरा गाँधी ने भारत को एक नई ऊर्जा देने का कार्य किया उनके बलिदानों को कभी भुलाया नही जा सकता। सिख धर्म के महान गुरु गुरुनानक जी के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं की प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन मे अपनाना चाहिये अन्य वक्ताओं द्वारा भी तीनों महापुरुषों के जीवन पर अपने अपने विचार व्यक्त किये गए। इस अवसर पर प्रदेश सचिव उवेश खान, पीसीसी सदस्य बहादुर अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया, जिला उपाध्यक्ष पवन विश्वकर्मा, जिला महासचिव पुनीत देवलिया, जिला सचिव गजेंद्र सिंह, कमल किशोर दुबे, प्रेम नामदेव, पार्वती झा, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस श्रीमती शोभा राजे, प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस संजय जाटव, प्रदेश सचिव कुलदीप पाठक, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती नेहा तिवारी, शिक्षक कांग्रेस जिलाध्यक्ष वैभव जैन, वरिष्ठ कांग्रेसी अजय प्रताप तोमर व विजय विक्रम सिंह नाती राजा, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष रोहित कुशवाहा, अरविंद सेन, पंकज, राहुल सेन आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।