Diet tips: आमतौर पर तो पपीता शरीर के लिए बहुत ही स्वास्थ्य वर्धक फल माना गया है। डाक्टर भी हमें सलाह देते हैं कि पपीता हमें समय समय पर खाते रहना चाहिए। क्योंकि पपीता हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। अक्सर हमने देखा है कि जब हम किसी बीमारी से ग्रसित हो जाते हैं तो ऐसी अवस्था में जब हमारा इलाज चल रहा होता है और डाक्टर भी हमें पपीता खाने की सलाह देते हैं। लेकिन केवल पपीता के अनेक नुकसान भी होते हैं, जिनके बारे में हमें भली भांति जानकारी होनी चाहिए।
आमतौर पर हमने हर व्यक्ति के लिए पपीता का सेवन करते हुए देखा है, और ऐसे भी लोगों को हमने देखा है या फिर उन लोगों के साथ हमारी भी आदत ऐसी होती है कि पपीते के साथ हम और भी चीजें का सेवन करते हैं, तो आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बता रहे हैं कि आप भी अगर ऐसी गलती कर रहे हैं तो इस गलती से आप बचें और पपीते के साथ किसी अन्य चीजे का सेवन कतई भी नहीं करें, अन्यथा यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही नुकसानदायक हो सकता है।
नीबू के साथ कभी भी न खाएं पपीता
Diet tips: वैसे तो लोगों को सिंगल पपीता खाते हुए देखा है, लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो पपीता का अन्य चीज के साथ खाते हैं, जैसे पपीता को कई लोग नीबू के साथ भी खाते हैं, तो अब आप सावधान हो जाइए, क्योंकि पपीता का सेवन अगर आप नीबू के साथ कर रहे हैं तो वह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही नुकसानदायक है क्योंकि पपीता व नीबू का सेवन अच्छा नहीं माना जाता है। यदि आप सलाद में पपीता खाते हैं तो नीबू बिल्कुल भी नहीं डालें। इससे यह जहरीला हो सकता है क्योकि नींबू और पपीता एक साथ खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर असंतुलित हो सकता है और व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो सकता है।
Diet tips: दही के साथ भी ना खाएं पपीता
आमतौर पर देखा गया है कि ऐसे कई लोग होते हैं जो पपीते को दही के साथ खाते हैं, जो बहुत ही गलत है, इसके साथ सेवन करने से आपको यह नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि पपीते की तासीर गर्म जबकि दही की तासीर ठंडी होती है। इसलिए पपीता खाने के तुरंत बाद दही खाने से परहेज करना चाहिए। अगर आप पपीता खा चुके हैं तो करीब 2 घंटे तक दही नहीं खाएं।
facebook id | click here |
Home | click here |
click here | |
twitter id | click here |
youtube | click here |