Giloy ke Fayde: गिलोय के कमाल अनेक! शरीर को फिट रखने के लिए फायदेमंद है गिलोय, इन बीमारियों का जड़ से होगा काम तमाम

Giloy ke Fayde: इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के शरीर में अनेक कमजोरियां उत्पन्न हो जाती हैं और यही कमजोरियां धीरे-धीरे बड़ी बीमारियों का रूप ले लेती हैं। हमें अगर अपने शरीर को अच्छी तरह से स्वस्थ्य रखना है तो कुछ प्राकृतिक आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का सेवन करते रहना चाहिये। आज हम आपको एक आयुर्वेदिक बूटी गिलोय के बारे में बतायेंगे और यह भी जानकारी देंगे कि इसके सेवन से हमारे शरीर को कितना फायदा होगा। वैसे यह तो सभी जानते हैं कि गिलोय एक जड़ी बूटी की तरह होती है यह बूटी कई बड़ी बीमारियों का भी काम तमाम कर देती है। तो आइए जानते हैं गिलोय से होने वाले फायदे।

गिलोय में मौजूद कई गुण अनेक बीमारियों को जड़ से खत्म करती हैं

Giloy ke Fayde: हमारे भारत देश में आयुर्वेद की देशी पद्धति के इलाज से अनेक बीमारियों को खत्म किया जा सकता है। बता दें कि इसी पद्धति में गिलोय (Giloy) नामक बूटी औषधि का भी वर्णन किया गया है। यह कहा जाता है कि गिलोय में मौजूद गुण अनेक बीमारियों का काम तमाम कर देते हैं। कोरोना काल में लोगों ने खूब गिलोय का सेवन किया, जिससे लोगों को फायदे भी बहुत हुए। गिलोय का एक और अच्छा फायदा है, इसके सेवन से प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाई जा सकती है। आपको बता दें कि गिलोय में एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक यानी ब्लड शुगर को कम करने वाले यौगिक तत्व होते हैं। इसके सेवन से डायबिटीज को भी काबू में किया जा सकता है।

Giloy ke Fayde: गिलोय के तने से कान में होने वाला दर्द भी ठीक किया जा सकता है

बता दें कि अगर किसी व्यक्ति के कान में दर्द है और उसे राहत नहीं मिल रही है तो गिलोय के तने को पानी में घिसकर गर्म होने के लिए छोड़ दें। इसके कुछ समय बाद उसका रस निकालकर दिन में करीबन 2 बार 1-2 बूंदे कान में डालने से कान की पूरी गंदगी साफ हो जायेगी और दर्द से भी निजात मिल जायेगी। इससे लोगों को अच्छी तरह से सुनाई भी देने लगेगा। इस प्रकार कान के रोग से भी मुक्ति मिलेगी।

Giloy ke Fayde: आंखों के रोग को भी ठीक किया जा सकता है

गिलोय एक प्रकार से प्राकृतिक औषधि मानी गई है, इसके सेवन से शरीर की अनेक बीमारियों से राहत मिलती है। आपको बता दें कि जिन लोगों को आंखों से जुड़े कोई रोग हैं ऐसे लोग गिलोय का उपाय कर सकते हैं। बता दें कि जिन लोगों को आंखों में खुजली, अंधेरापन और काले सफेद मोतियाबिंद हैं वह व्यक्ति 10 मिलीमीटर गिलोय के रस में 1-2 ग्राम शहद और संेधा नाम मिला लें। इसके बाद उन्हें अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर उसे काजल की तरह उस पेस्ट को आंखों में लगायें। आंखों के कई रोगों से निजात मिल सकेगी।

Facebook id click here
Home click here
Instagram click here
Twitter id click here
Youtube click here

 

इन्हें भी देखे –

3 thoughts on “Giloy ke Fayde: गिलोय के कमाल अनेक! शरीर को फिट रखने के लिए फायदेमंद है गिलोय, इन बीमारियों का जड़ से होगा काम तमाम”

Leave a Comment

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime