March 29, 2024
Gold Price Update 2022

Gold Price Update 2022: सातवें आसमान से औंधे मुंह गिरे सोने के दाम! दामों में गिरावट से इतने रूपये सस्ता हुआ सोना

Gold Price Update 2022: वर्तमान के समय में हर व्यक्ति रूपयों की दम पर अपनी शान दिखाना चाहता है। चाहे वह व्यक्ति धनवान हो या फिर कोई गरीब व्यक्ति। सभी के मन में एक ही चाह रहती है कि वह सोने के आभूषण अपने शरीर में पहने। जो भी व्यक्ति सोने के आभूषण पहने रहता है उसे देखकर हर व्यक्ति एक बेहतर नजरिये से देखता है। व्यक्ति यह सोचता है कि यह कोई सामान्य व्यक्ति नहीं होगा कोई धनवान व्यक्ति होगा तभी तो इतने सोने के गहनें पहने हुये है। आज हम सोने के दामों की गिरावट की बात कर रहे हैं। सोने के दामों की गिरावट की जैसे ही किसी को खबर मिलती है व्यक्ति सोने की चीजों की खरीददारी शुरू कर देता है। तो आइए जानते हैं कि सोने के दामों में कितने रूपये की गिरावट हुई।

त्यौहार आने पर गहनों के दामों में हो जाता है इजाफा

वैसे आमतौर पर यह सभी जानते हैं कि जब भी किसी माह में त्यौहार आते हैं तो सोने एवं चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी हो जाती है। इसके बाद जब त्यौहारी सीजन खत्म हो जाता है तो सोने एवं चांदी की चीजों के दाम घट जाते हैं। अभी कुछ दिनों पहले सबसे बड़ा त्यौहार भाई बहिन के प्रेम के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन था। इस त्यौहार पर सोने चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। बहिनों ने अपने भाई की कलाई पर सोने एवं चांदी के आभूषणों से बनी राखियां बाजार से खूब खरीदी।

Gold Price Update 2022: इस समय यह चल रहे हैं सोने के दाम

सोने के आभूषण की चाह रखने वाले खरीददारों को बता दें कि वर्तमान समय में सोने के दामों का भाव इस प्रकार चल रहा है। अभी वर्तमान में सोने का भाव 51,690 रूपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इस रेट के अनुसार आपको बता दें कि खरीददारों के लिए एक अच्छा मौका है सोने को खरीदने का।

Gold Price Update 2022: 14 एवं 24 कैरेट सोने का यह है ताजा भाव

जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि वर्तमान समय में सोने का भाव 24 कैरेट वाला गोल्ड का दाम प्रति 10 ग्राम 51,690 चल रहा है। 22 कैरेट वाला गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम 47400 रूपये चल रहा है। सोने चांदी के इन भावों से गोल्ड की चाह रखने वालों के लिए एक अच्छा अवसर है इस समय सोने को खरीदने का।

Facebook id click here
Home click here
Instagram click here
Twitter id click here
Youtube click here

इन्हें भी देखे –

LEN NEWS

नमस्कार दोस्तो ! मैंने यह बेवसाइट उन सभी दोस्तों के लिए बनाई है जो हिंदी राष्ट्रीय खबरें, उत्तर प्रदेश की खबरें, बुन्देलखण्ड की खबरें, ललितपुर की खबरें, राजनीति, विदेश की खबरें, मनोरंजन, खेल, मेरी आप सबसे एक गुजारिश है कि आप सब मेरे पोस्ट को शेयर करें, कमेन्ट करें और मेरी वेबसाइट की सदस्यता लें, आगे के अपडेट के लिए इस बेवसाइट में बने रहें, धन्यवाद। Arjun Jha Journalist management director Live Express News

View all posts by LEN NEWS →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime