शोभा यात्रा में उमड़ा, विशाल जन समूह

शोभा यात्रा में उमड़ा….क्षत्रिय महासभा ने कार्यक्रम स्थल पर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मोत्सव

ललितपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मड़ावरा ललितपुर के तत्वाधान मेवाड़ नरेश महाराणा प्रताप एवं बुन्देलखण्ड केसरी महाराजा छत्रसाल जूदेव की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

सर्व प्रथम कार्यक्रम के पूर्व सोनालिका ट्रेक्टर्स एजेन्सी से बालिका इंटर कालेज तक नगर में गांजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के पूर्व मुख्यातिथि दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री एवं मनोहर लाल पंथ श्रम एवम सेवा योजना मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर सिंह कछवाह ने इष्टदेव श्रीराम एवं महापुरषों के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।

केक काटकर मुख्यमंत्री योगी का मनाया जन्मोत्सव

इसके बाद केक काटकर आधुनिक युग के महाराणा प्रताप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का जन्मोत्सव मनाया। बैठक को संबोधित करते हुये दयाशंकर सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप एवं महाराज छत्रसाल हमारे स्वाभिमान के प्रतीक है। इन्होंने मुगलों से अनेक लड़ाइयां लड़ी। उन्होंने कहा कि हर किसी को संगठन की आवश्यकता पड़ती है। अतः सभी संगठन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि इस अति पिछड़े क्षेत्र में जो भी समस्या होगी हम दोनों मंत्री उसका हल निकालने को हमेशा तैयार रहेंगे। शोभा यात्रा में उमड़ा.

कार्यक्रम में युवाओं की रही महत्वपूर्ण भूमिका (शोभा यात्रा में उमड़ा)

अध्यक्षता करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर सिंह कुशवाह ने कहा कि इस विशाल कार्यक्रम कराने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। वह बधाई के पात्र है। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज राष्ट्रीय महामंत्री बीएम सिंह गौतम राष्टीय संगठन मंत्री शिवकुमार सिंह तोमर बजरंग दल के प्रदेश सयोजक सुनील सिंह जी झांसी जिलाध्यक्ष अजयपाल सिंह परिहार गजेंद्र सिंह सेंगर दरयाव सिंह परमार मुन्ना सिंह चौहान आदि ने संबोधित किया। शोभा यात्रा में उमड़ा.

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित

अंत में नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ब्लाक प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों एवं आयोजक मंडल का संम्मान समारोह मुख्यातिथि द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इसके बाद जिला एवं ब्लॉक की कार्यकारणी द्वारा आमंत्रित अतिथियों को स्मृति चिन्ह शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया। प्रमुख रूप से कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह परमार,भूपेंद्र सिंह बॉबी राजा जिला महामंत्री भगवत सिंह बैस,युवा जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह परमार,दरयाव सिंह परमार,चंद्रपाल सिंह परमार,बेबी राजा बुन्देला,राजेन्द्र सिंह,ताहर सिंह परमार रजऊ राजा,

आशुतोष सिंह सेंगर,शिवा सिंह तोमर,चंद्रपाल सिंह परमार, नारायण सिंह सेंगर,भोले राजा,रवि राजा,पुष्पेंद्र सिंह परमार,अमित राजा,अजय सिंह,अभय प्रताप सिंह, रविन्द्र सिंह परमार, प्रदीप सिंह, वालेन्द्र राजा, शेर सिंह, छत्रपाल सिंह,लाखन सिंह जगदीश सिंह पंचम सिंह, विजय सिंह सेंगर, धर्मेन्द्र सिंह,देवी सिंह,गोविंद सिंह, विक्की राजा, देव सिंह,हरपाल सिंह,देवेंद्र सिंह,जयपाल सिंह,संजय सिंह ,भान सिंहः,मनोजकुमार सिंह,आदित्य राजा,मान सिंह,लल्लू राजा,राजेशकुमार सिंह बबलू राजा ध्रुब राजा, महिरवान सिंह,बडेराजा,बॉबी राजा ,लक्ष्मण सिंह गौर, राजा भैया,वीरेंद्र सिंह किशोर सिंह गोर,कुलदीप सिंह सेंगर,उदय राजा,राव राजा,राजपाल सिंह,धांसू राजा,विवेक राजा ध्रुवपाल राजा,सतेन्द्र राजा,सोनू राजा,गोविंद राजा,मुकेश राजा,मनोहर सिंह बैस यशपाल राजा,अखण्ड प्रताप सिंह बिक्रम राजा,वीरेंद्र सिंह सेंगरआदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सिंह राजावत एवम भगवत सिंह बैस ने सयुक्त रूप से किया। अंत मे नारायण सिंह सेंगर ओर अमित राजा मदनपुर ने आये हुये अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


hi.wikipedia.org

शारीरिक आरोग्यता के लिए, इस प्रकार करें दुग्ध का सेवन

Leave a Comment

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime