Jan Chetna Yatra: महासमिति ने निकाली जन, चेतना यात्रा

Jan Chetna Yatra: ललितपुर। जिला जनकल्याण महासमिति ने आज स्वच्छता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण को लेकर जनचेतना यात्रा आज झांसी से चलकर तालबेहट पंहुची। जल संरक्षण के लिए लोगों में अवेयरनेस आए और इसका संचयन करें, इसके लिए लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। विशेषकर ग्रामीण अंचलों में प्राकृतिक संसाधनों की बहुलता को देखते हुए, बड़े स्तर पर इसका दोहन भी होता है।

भविष्य में यह संसाधन संरक्षित रखना एक चुनौती है। यह सजगतापूर्वक क्रियाकलापों को करने से ही सम्भव है। इस उद्देश्य से जनप्रतिनधियो और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में रथ को हरी झण्डी दी गई। महासमिति के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ जितेंद कुमार तिवारी के निर्देशन में एवं महेश रिछारिया के संयोजन में पदाधिकारी उपस्थित हुए और स्वच्छता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण की मुहिम संकल्प-365 अभियान को आगे बढ़ाते हुए जनचेतना यात्रा में सम्मिलित हुए।

Jan Chetna Yatra: जल संरक्षण की मुहिम को बढ़ाया आगे

Jan Chetna Yatra: मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी कहा कि संस्था द्वारा जल संचयन की दिशा में लोगों को प्रेरित करना एक सराहनीय और अनुकरणीय प्रयास है। निश्चित रूप से बुन्देलखण्ड जैसे क्षेत्र, जो प्रायः सूखे का दंश झेलता है, में ऐसी प्रेरणादाई पहल निकट भविष्य में सुखद परिणाम देगी। वहीं पर्यावरण प्रदूषण और भूमि बंजर करने में पॉलीथीन को एक बड़ा कारक बताते हुए इसके प्रयोग से रोकने के प्रयासो। हमे पर्यावरण का ध्यान रखते हुए सकारात्मक विकास की ओर बढ़ना होगा।

इस ध्येय को लोगों में जनजागरूकता लाकर ही प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए ऐसे कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होंगे, ऐसी अभिलाषा व्यक्त की। वहीं डॉ जितेंद कुमार तिवारी ने बताया कि महासमिति ने बीते कई वर्षों से प्रतिबन्धित पॉलीथीन की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाए, वहीं स्वच्छता सन्देश को घर-घर पहुंचाने में उनकी समिति ने सार्थक प्रयास किये और खुले में शौच जैसी बुराइयों को काफी हद तक कम करने में सफलता अर्जित की।

वहीं बीते एक साल से संकल्प-365 अभियान चलाकर स्वच्छता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए क्या करें और क्या न करें के प्रपत्र भरवाकर लोगों को सचेत करने और प्रकृति प्रेमियों का सम्मान करने का कार्य किया। निश्चित रूप से उद्देश्य बहुत बड़ा है और प्रयास बहुत छोटा। लेकिन छोटे-छोटे प्रयास एक दिन बड़े बदलाव का कारक बनेंगे ऐसी सोच के साथ महासमिति के पदाधिकारी अपनी सहभागिता जनचेतना के कार्यों में सुनिश्चित कर रहे हैं।

विभिन्न स्थानों पर जनचेतना कार्यक्रम किये जाएंगे

इस बीच विभिन्न स्थानों पर जनचेतना कार्यक्रम किये जाएंगे, जो नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण एवं अन्य गतिविधियों के रूप में होंगी। इस दौरान आचार्य पं हरिओम पाठक, योगमाया मिश्रा,अनुपम गुप्ता,डा विज्ञान सिंह,सीमा शर्मा, अरुण पटैरिया,ममता सिंह, प्रीति सिंह, प्रतिमा कुलकर्णी, मोहिनी श्रीवास्तव, प्रियंका गुप्ता सहित पांच सदस्यीय स्थानीय कलाकारों की टीम जनचेतना यात्रा में सम्मिलित हुए। यात्रा का विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व ग्रामवासियों द्वारा कई स्थानों पर स्वागत किया। जिला जनकल्याण महासमिति झांसी एवं रानी झांसी फांऊडेशन द्वारा यात्रा के दौरान उन लोगों को पर्यावरण प्रहरी की कैप पहनाकर सम्मानित भी किया गया,जो कि अपने अपने स्तर पर मुहिम को आगे बड़ा रहे हैं।

इस अवसर पर मनीष गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संचालक राकेश साँवला, सह जिला कार्यवाह नरेन्द्र सिंह बुंदेला, खण्ड शारिरिक शिक्षण प्रमुख दीपक बबेले, परमार्थ समाज सेवी संस्था के सिद्धगोपाल सिंह, अनुज्ञा परमार,अनिल कुमार, मानवेन्द्र सिंह गजेंद्र सिंह, भूपेंद्र कुमार, चंद्रकुमारी, सीमा के साथ नगर वासियों के साथ ग्रामोत्थान सेवा समिति ललितपुर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन महेश रिछारिया द्वारा किया गया।

facebook id click here
Home click here
instagram click here
twitter id click here
youtube click here

Leave a Comment

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime