Janmashtami 2022: लडडू गोपाल को यह 5 चीजें हैं बेहद पसंद, जन्माष्टमी की पूजा में अवश्य करें इन्हें शामिल

Janmashtami 2022: भगवान श्रीकृष्ण का नाम ही बहुत प्यारा है। आने वाले कुछ दिनों बाद भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जी की जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा में कुछ वस्तुओं का विशेष महत्व होता है और इन्हें इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण जी के भक्त रात 12 बजे लडडू गोपाल की पूजा करने के बाद व्रत का पारण करते हैं। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत 18 अगस्त को रखा जाएगा। इसके बाद उत्सव 19 अगस्त को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा (Lord Krishna Puja) में उन्हें प्रिय वस्तुएं चढ़ाई जाती हैं। तो आइए जानते हैं भगवान श्रीकृष्ण को कौन सी वस्तुएं बेहद पसंद हैं। जिनका अक्सर पूजा में इस्तेमाल किया जाता है।

भगवान श्रीकृष्ण जी को मोर पंख बेहद प्रिय

भगवान श्रीकृष्ण जी को मोर पंख बेहद पसंद है। श्रीकृष्ण जी के मुकुट पर मोर पंख अनिवार्य रूप से होता है। यह मान्यता है कि लडडू गोपाल को मोर पंख बेहद प्रिय है। ऐसे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन कान्हां जी की पूजा में मोर पंख अवश्य शामिल करना चाहिये।

Janmashtami 2022: कान्हां को माखन और मिश्री बेहद पसंद

भगवान श्रीकृष्ण जी को माखन और मिश्री बेहद प्रिय है। पुरानी कथाओं में ऐसा वर्णन है कि भगवान श्रीकृष्ण जी को बचपन से ही माखन और मिश्री प्रिय थी। कथाओं में ऐसा उल्लेख मिलता है कि वे माखन मिश्री चुराकर खाया करते थे। जन्माष्टमी के दिन पूजा में माखन मिश्री का भोग लगाया जाता है।

मुरारी की पूजा में धनियां की पंजीरी का विशेष महत्व

भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में धनियां की पंजीरी का प्रयोग किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में धनियां को धन से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि कान्हा जी को धनियां की पंजीरी बेहद पसंद है। ऐसे में जन्माष्टमी पर लडडू गोपाल जी को धनियां की पंजीरी का भोग अवश्य लगाएं।

कान्हा की सबसे प्रिय वस्तु बांसुरी

भगवान श्रीकृष्ण जी की सबसे प्रिय वस्तु बांसुरी है। माना जाता है कि श्रीकृष्ण की पूजा में बांसुरी रखने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आप भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा में बांसुरी रखकर पूजा करें।

Janmashtami 2022: गौमाता से बेहद लगाव कान्हा जी को

कान्हा जी का बाल्यकाल गौमाता के साथ बीता है। वह गौमाता की खूब सेवा करते हैं। यही कारण है कि लडडू गोपाल को लगाए जाने वाले भोग को गाय के घी से तैयार किया जाता है, ऐसे में जन्माष्टमी की पूजा करते समय लडडू गोपाल की पूजा में गौमाता की मूर्ति अवश्य रखें।

Facebook id click here
Home click here
Instagram click here
Twitter id click here
Youtube click here

 

इन्हें भी देखे –

Leave a Comment

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime