Kailash Mansarovar Yatra 2025: 30 जून से फिर शुरू कैलाश मानसरोवर यात्रा, जानिए पूरी डिटेल

Kailash Mansarovar Yatra 2025: हिन्दू धर्म में भगवान शिव को पूजने वाले अखण्ड श्रृद्धालु हैं। इस बार कैलाश मानसरोवर यात्रा आगामी 30 जून 2025 से शुरू होने जा रही है। करीबन 5 साल पहले यह यात्रा चीन देश द्वारा भारत-चीन तनाव के चलते बंद कर दी थी, लेकिन अब यह धार्मिक यात्रा फिर से शुरू होने वाली है। यह यात्रा अगस्त माह तक चलेगी। कैलाश मानसरोवर यात्रा हर वर्ष भारत के पिथौरागढ़ जनपद के लिपुलेख पास से होती रही है, लेकिन बीते कोरोना महामारी के चलते वर्ष 2020 में इसे बंद कर दिया गया था। तो आइए जानते हैं इस यात्रा से जुड़ी अनेकों महत्वपूर्ण जानकारियां आगे।

Kailash Mansarovar Yatra 2025: शिव का घर कैलाश मानसरोवर की कितनी है पुरानी मान्यता

पुराणिक कथाओं के अनुसार कैलाश पर्व को भगवान शिव जी का घर माना जाता है। शिव के इस पवित्र स्थान को डेमचोक के निवास स्थान के रूप में पहचाना जाता है। कहा जाता है कि कैलाश पर्व पहले तीर्थकर ऋषभदेव से भी जुड़ा हुआ है। जबकि कैलाश पर्वत को स्वास्तिक पर्व विशेष रूप से तिब्बती बोन धर्म के रूप में भी पूजा जाता है। कैलाश पर्वत के पास स्थित मानसरोवर झील को बहुत पवित्र माना जाता है। यह स्थान हिन्दू धर्म से जुड़ा एक पवित्र तीर्थ स्थल है।

Kailash Mansarovar Yatra 2025: कैलाश मानसरोवर की यह है ऐतिहासिक जानकारी

कैलाश पर्वत की यात्रा प्राचीन काल समय से निरंतर ही चली आ रही है। यहां पर भक्त शिव जी के दर्शन करने के लिये जाते हैं और भगवान शिव की पूजा भी करते हैं, मान्यताएं हैं कि कैलाश पर्वत स्थित मानसरोवर झील में स्नान बड़ा ही पवित्र माना जाता है। यह यात्रा विशेष तौर पर हिन्दू, बौद्ध और बोन धर्मों में बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है।

खबर से मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि बीते दिन नई दिल्ली के विदेश मंत्रालय में कैलाश यात्रा को लेकर बैठक हुई थी। जिसमेें यह फैसला लिया गया है कि इस यात्रा का संचालन कुमाऊं मंडल विकास निगम करेगा। इस यात्रा का प्रारंभ दिल्ली से होकर पिथौरागढ़ के लिपुलेख पास से होकर जाएगी।

इससे पहले इस यात्रा का रास्ता उत्तराखण्ड के काठगोदाम और अल्मोड़ा से होता था, लेकिन अब यह यात्रा टनकपुर से चंपावत होते हुए आगे जाएगी। कैलाश पर्वत की मानसरोवर यात्रा करने के लिये दुनिया भर से आध्यात्मिक श्रृद्धालु हर वर्ष जाते हैं। यह यात्रा दुनियाभर के तीर्थ यात्रियों के लिेय आकर्षित का केन्द्र बनी हुई है।

महत्वपूर्ण लिंक

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें:यहाँ क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल पर पाएं ताज़ा अपडेट:यहाँ क्लिक करें

 

यह भी पढ़ें:

Leave a Comment

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime