March 29, 2024
Karwa Chauth 2022

Karwa Chauth 2022: 46 वर्षों बाद करवा चौथ पर बन रहा अदभुत संयोग, ये होगा पूजा का मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2022: सुहागिन महिलाओं का करवा चौथ का त्योहार 13 अक्टूबर दिन गुरूवार को मनाया जाएगा। करवा चौथ के त्योहार पर व्रत करने वाली सुहागिनों को सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। इस व्रत को सुहागिन महिलाओं द्वारा करने पर पति को दीर्घायु का आर्शीवाद प्राप्त होता है। यह कथा अनुसार पुराणों में कहा गया है।

ज्योतिषविदों के अनुसार बताया गया कि इस वर्ष करवा चौथ का व्रत काफी खास रहेगा। क्योंकि वर्षों के बाद ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है। जो करवा चौथ क दिन इसका महत्व दोगुना कर रही है। बता दें कि यह स्थिति करीब 46 वर्षों के बाद बन रही है। करवा चौथ का व्रत इस बार गुरूवार को पड़ रहा है। 46 वर्षों बाद करवा चौथ पर बन रहा अदभुत संयोग, ये होगा पूजा का मुहूर्त और चंद्रोदय का समय।

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर यह रहेगी ग्रहों की चाल

इस बार करवा चौथ पर विशेष संयोग बन रहा है। यह बहुत ही खुशी की बात है उन सुहागिनों के लिए जो करवा चौथ के व्रत को रखती हैं। करवा चौथ के दिन शनि स्वराशि मकर, चन्द्रमा उच्च राशि वृष और कन्या में बुध और शुक्र की युति बन रही है। ग्रहों के सेनापति मंगल अपने ही नक्षत्र में हैं। करवा चौथ पर रोहिणी नक्षत्र में चन्द्रमा की पूजा से सुहागिनों का भाग्योदय होता है।

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी 13 अक्टूबर को रात 01 बजकर 59 मिनट से लेकर 14 अक्टूबर को देर रात 03 बजे तक रहेगी। करवा चौथ का शुभ मुहूर्त शाम 04 बजकर 08 मिनट से शाम 05 बजकर 50 मिनट तक। इसके बाद सुबह 11 बजकर 21 मिनट से दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। करवा चौथ पर चांद निकलने का समय 13 अक्टूबर को रात 08 बजकर 09 मिनट बताया जा रहा है। लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं है क्योंकि देश के अलग-अलग राज्यों में समय में परिवर्तन हो सकता है।

Karwa Chauth 2022: व्रत रखने के पूर्व रात्रि में 8 बजे तक कर लेना चाहिये

कई महिलायें व्रत खोलने के लिए चाय या कॉफी का सेवन करती हैं। ऐसा न करें, क्योंकि इससे एसिडिटी हो सकती है। व्रत खोलने के लिए नींबू पानी, फलाहार या फिर घर का बना हुआ भोजन ले। व्रत रखने की पूर्व रात्रि में 8 बजे तक भोजन कर लेना चाहिये। भोजन में अधिक मात्रा में सलाद, फल, पनीर या प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ जरूर शामिल करें।

Facebook id click here
Home click here
Instagram click here
Twitter id click here
Youtube click here
Telegram Click here

 

इन्हें भी देखे –

LEN NEWS

नमस्कार दोस्तो ! मैंने यह बेवसाइट उन सभी दोस्तों के लिए बनाई है जो हिंदी राष्ट्रीय खबरें, उत्तर प्रदेश की खबरें, बुन्देलखण्ड की खबरें, ललितपुर की खबरें, राजनीति, विदेश की खबरें, मनोरंजन, खेल, मेरी आप सबसे एक गुजारिश है कि आप सब मेरे पोस्ट को शेयर करें, कमेन्ट करें और मेरी वेबसाइट की सदस्यता लें, आगे के अपडेट के लिए इस बेवसाइट में बने रहें, धन्यवाद। Arjun Jha Journalist management director Live Express News

View all posts by LEN NEWS →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime