Lalitpur Crime News: दहेज-हत्या के मामले में जखौरा पुलिस की बड़ी कामयाबी, तीन आरोपी किये गिरफ्तार

Lalitpur Crime News: लाख बुरा कोई किसी के बारे में क्यों ना सोच ले, लेकिन होता वही है जो मंजूरे खुदा चाहता है। इंसान अपनी मनमानी करके कितने भी बड़े अपराध को अंजाम दे देता, लेकिन अपराध करने वाला अपराधी जब कानून के शिकंजे में जकड़ता है तो उसे अपनी नानी याद आ जाती है। जनपद ललितपुर की जखौरा पुलिस ने दहेज हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे 3 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे

अभियान के क्रम में थाना जखौरा पुलिस द्वारा थाना जखौरा पर पंजीकृत मु0अ0स0 219/25 धारा 80/85 बीएनएस व 4 डी.पी. एक्ट में वांछित अभियुक्तगण 1.शिवम पुत्र मसलती कुशवाहा उम्र करीब 23 वर्ष, 2.मसलती पुत्र खरू उम्र करीब 48 वर्ष, 3.श्रीमती कुसुम पत्नी मसलती कुशवाहा उम्र करीब 45 वर्ष नि0गण ग्राम राजपुर मजरा विघा थाना जखौरा जनपद ललितपुर को ग्राम राजपुर मजरा विघा थाना जखौरा से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Lalitpur Crime News: गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता

1. शिवम पुत्र मसलती कुशवाहा उम्र करीब 23 वर्ष, ग्राम राजपुर मजरा विघा थाना जखौरा जनपद ललितपुर।
2. मसलती पुत्र खरू उम्र करीब 48 वर्ष, ग्राम राजपुर मजरा विघा थाना जखौरा जनपद ललितपुर।
3. श्रीमती कुसुम पत्नी मसलती कुशवाहा उम्र करीब 45 वर्ष नि0 ग्राम राजपुर मजरा विघा थाना जखौरा जनपद ललितपुर।

Lalitpur Crime News: गिरफ्तार करने वाली टीम के अधि0/कर्म0गणों के नाम

1. उ0नि0 अवधेश कुमार थाना जखौरा जनपद ललितपुर।
2. उ0नि0 कुलदीप राणा थाना जखौरा जनपद ललितपुर।
3. हे0का0 अरविन्द कुमार थाना जखौरा जनपद ललितपुर।
4. का0 रोहित बंसल, म0का0 ममता थाना जखौरा जनपद ललितपुर।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime