Lalitpur Jha Samaj News: ललितपुर। ललितपुर में झा समाज द्वारा आयोजित एक गरिमामयी समारोह में नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह आयोजन समाज की एकजुटता, संगठनात्मक सुदृढ़ता और सामाजिक सशक्तिकरण का प्रतीक बनकर सामने आया। कार्यक्रम में ललितपुर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही, राष्ट्रीय स्तर के विश्वकर्मा झा समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिले भर से समाज के सम्मानित सदस्य और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।
Lalitpur Jha Samaj News: इन नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में प्रमुख संरक्षक रज्जनलाल झा, जिलाध्यक्ष रमेश कुमार झा, उपाध्यक्ष रामचरन झा, महामंत्री शिवलाल झा, कोषाध्यक्ष रघुवीर प्रसाद झा सभी पदाधिकारियों ने सामाजिक विकास, संगठन की मजबूती और युवाओं को साथ लेकर चलने की शपथ ली। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत भगवान विश्वकर्मा की आरती और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात समाज के बुजुर्गों और गणमान्य अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। विधायक रामरतन कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि झा समाज की एकता और जागरूकता सराहनीय है। समाज को मजबूत बनाने के लिए संगठित होना समय की मांग है। मुझे खुशी है कि ललितपुर में सामाजिक चेतना इस स्तर तक पहुंच चुकी है।
Lalitpur Jha Samaj News: समाज के विकास की दिशा में कदम
राष्ट्रीय झा समाज के पदाधिकारियों ने भी अपने संबोधन में संगठन के विस्तार, शिक्षा, रोजगार, और सामाजिक उत्थान जैसे विषयों पर चर्चा की। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रमेश कुमार झा ने शपथ लेने के बाद अपने वक्तव्य में कहा कि वे समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, और स्वरोजगार को प्राथमिकता देने की बात कही।
महामंत्री शिवलाल झा ने आगामी कार्य योजनाओं की रूपरेखा साझा की और समाज के युवाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की। समारोह में सभी वक्ताओं ने एक सुर में सामाजिक समरसता, संगठन की ताकत, और नई पीढ़ी को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य वक्ता में दीपमाला झा, कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसादी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नाथूराम ओझा झांसी द्वारा की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कपूर सिंह झा, दयाकिशन झा, इंजी अरविन्द झा, रामगोपाल झा एड., सुनील कुमार झा, महेन्द्र विश्वकर्मा, लक्ष्मण झा मड़ावरा, रामपाल झा, सतीष झा, लक्ष्मन प्रसाद झा, बलराम झा, अरविन्द झा तेरा, लालचन्द्र झा, नितिन झा, दाताराम झा, महेन्द्र झा पारा, अर्जुन झा, हेमन्त झा सहित समस्त झा समाज के बन्धुगण उपस्थित रहे।
महत्वपूर्ण लिंक
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: | यहाँ क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल पर पाएं ताज़ा अपडेट: | यहाँ क्लिक करें |
यह भी पढ़ें:
- UP Weather Alert: यूपी में भारी बारिश का खतरा, 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
- Lalitpur Police: ब्रेकिंग: एसपी ने ललितपुर में किया पुलिस टीम में फेरबदल