Lalitpur Jha Samaj News: ललितपुर जनपद की झा समाज के लिए बड़ा ही गौरव का स्वर्णिम समय आ गया है, क्योंकि आजादी के बाद से ललितपुर जनपद में पहली बार संवैधानिक तरीके से झा समाज ललितपुर को पहला चुना हुआ अध्यक्ष मिला है, जो पूरी समाज ने अपनी मंशा अनुसार चुना है। बीते महीने जनपद स्तरीय झा समाज का जिला स्तरीय चुनाव सम्पन्न हुआ था। जिसमें विश्वकर्मा झा समाज सेवा संस्थान रजि. जिला कमेटी द्वारा चुनाव कराए गए थे।
चुनाव पूरी तरह से पारदर्शी कराए गए थे, जिसमें नामांकन की बिक्री भी हुई थी। झा समाज के चुनाव में रमेश कुमार झा रिटायर्ड स्टेशन मास्टर को जिलाध्यक्ष चुना गया था, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर रामचरन झा वंशीपुरा, महामंत्री शिवलाल झा, कोषाध्यक्ष रघुवीर प्रसाद झा जखौरा को चुना गया था। इसी क्रम में अध्यक्ष रमेश कुमार झा की संस्तुति पर ब्लॉक महरौनी की कार्यकारिणी गठित की गई और 3 अगस्त 2025 को एक स्थानीय गार्डन में भव्यतापूर्वक इन मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया गया।
Lalitpur Jha Samaj News: महरौनी में झा समाज की नई टीम को मिला मंत्री का आशीर्वाद
ललितपुर जिले के महरौनी ब्लॉक में झा समाज का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। यह आयोजन समाज के संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक एकता को प्रतिबिंबित करता है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया।
इस भव्य समारोह में झा समाज के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई। ब्लॉक महरौनी की इस इकाई में समाज सेवा, युवा नेतृत्व और संगठनात्मक सुधार के लिए कई संकल्प लिए गए। कार्यक्रम का संचालन बेहद सुव्यवस्थित और अनुशासित रहा, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया।
महरौनी ब्लॉक में यह पदाधिकारी चुने गए
संरक्षक मण्डल में सीताराम झा एडवोकेट, ग्यासीलाल झा, घनश्यामदास झा, रतनलाल झा, नाथूराम झा। अध्यक्ष शिवनारायण झा, उपाध्यक्ष रामप्रसाद झा शिक्षक, महासचिव रामसहाय झा, सचिव रविशंकर झा शिक्षक, संगठन सचिव शिवदयाल झा, प्रचार मंत्री नरेन्द्र झा, पप्पू झा, अनन्दी झा, भागीरथ झा, जगदीश झा, बृजलाल झा, हरप्रसाद झा, बन्दू झा, रामकिशोर झा, शिब्बू झा, कार्यकारिणी सदस्य कन्छेदी लाल झा, धनीराम झा, मनोहर लाल झा, बालचन्द्र झा शिक्षक, काशीराम झा, संतोष झा, पवन झा, रामदीन झा, रामदास झा, भूपत झा, हरचरन झा, शिवचरन झा, धर्मदास झा, रामस्वरूप झा, सीताराम झा।
Lalitpur Jha Samaj News: शपथ ग्रहण समारोह बना एकता की मिसाल, झा समाज महरौनी ने रचा नया इतिहास
राज्यमंत्री मनोहर पंथ ने अपने संबोधन में कहा, झा समाज ने सदैव शिक्षा, संस्कार और सामाजिक दायित्वों में अपनी विशेष भूमिका निभाई है। इस प्रकार का संगठित प्रयास समाज को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, समाज के योगदान पर आधारित वक्तव्य और संगठन की आगामी योजनाओं की रूपरेखा भी साझा की गई। वहीं, नए पदाधिकारियों ने समाज की एकता, शैक्षणिक प्रोत्साहन, और युवाओं को जोड़ने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही।
झा समाज का गौरवशाली पल! महरौनी में पदाधिकारियों ने ली शपथ
इस मौके पर कई प्रमुख गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे कार्यक्रम का महत्व और अधिक बढ़ गया। मीडिया और स्थानीय पत्रकारों ने इस ऐतिहासिक आयोजन को कवर किया और इसे सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सशक्त कदम बताया। इस आयोजन ने यह स्पष्ट किया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में झा समाज न केवल संगठित है, बल्कि समाज निर्माण की दिशा में भी गंभीरता से कार्य कर रहा है।
भविष्य में ऐसे कार्यक्रम समाज को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक होंगे। इस अवसर पर संरक्षक रज्जन लाल झा, अध्यक्ष रमेश कुमार झा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचरन झा, महामंत्री शिवलाल झा, वरिष्ठ समाजसेवी झांसी नाथूराम ओझा, आशाराम झा वरिष्ठ समाजसेवी, रामपाल झा समाजसेवी, कपूर सिंह झा, संगठन मंत्री लक्ष्मन प्रसाद झा, युवा जिलाध्यक्ष बलराम झा, अरविन्द झा तेरा, अर्जुन झा पत्रकार मीडिया प्रभारी, कोमल झा खितवांस, भरत झा खितवांस सहित समस्त झा समाज महरौनी उपस्थित रही।
महत्वपूर्ण लिंक –
Whatsapp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
यह भी पढ़ें: –
- Lalitpur Firing Case: हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी नरेन्द्र जैन कड़ंकी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाइसेंस पर चली कैंची
- UP Coordinator Bharti 2025: युवाओं के लिए खुशखबरी! यूपी के स्कूलों में ₹40,000 सैलरी पर होगी सीधी भर्ती, पूरी जानकारी यहां देखें

अर्जुन झा एक अनुभवी लेखक और डिजिटल पत्रकार हैं, जो राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और करियर से जुड़ी ख़बरों में गहरी रुचि रखते हैं। इनका उद्देश्य है लोगों तक सही, सटीक और समय पर जानकारी पहुँचाना। Len News के माध्यम से इन्होंने हज़ारों पाठकों को सरकारी अपडेट, योजना फॉर्म और रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई है।