Lalitpur Latest News: ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश में आज शनिवार को जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत तहसील सदर में पुसिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक, तहसील पाली में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अंकुश श्रीवास्तव, तहसील महरौनी में मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पाण्डेय व अन्य तहसीलों में सम्बंधित उप जिलाधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को सुना और मौके पर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से निस्तारण भी कराया।
अधिकारियों को निर्देश दिये गए कि शासन की मंशानुसार फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। तहसील ललितपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 36 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 10, पुलिस के 05, विद्युत के 03, चकबंदी के 06, पूर्ति विभाग के 05, विकास के 02, सिंचाई के 02 तथा अन्य विभागों के 03 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 01 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
Lalitpur Latest News: फरियादियों की शिकायतों का मौके पर कराया गया निस्तारण
तहसील मड़ावरा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 41 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 11, विकास के 06, पुलिस के 07, पूर्ति के 09, विद्युत के 02, सिंचाई के 02 तथा अन्य विभागों के 04 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 04 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील महरौनी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 176 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 68, पुलिस विभाग के 30, विकास के 07, पूर्ति के 26, विद्युत के 09, चकबंदी के 16, नगर पंचायत के 05 तथा अन्य 15 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 15 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
Lalitpur Latest News: पुलिस अधीक्षक ने तहसील सदर में सुनी जनसमस्याएं, निस्तारण के दिये निर्देश
तहसील पाली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 13, चकबंदी के 04, विकास विभाग के 02 तथा नगर पंचायत का 01 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 04 प्रकरण का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील तालबेहट में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 92 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 26, विकास के 06, पुलिस के 21, पूर्ति के 22, विद्युत के 05, नगर पंचायत के 04 तथा अन्य विभागों के 08 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 11 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर सम्बंधित उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी व विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारीगण मौजूद रहे।
महत्वपूर्ण लिंक – Gold Price Update
Low Price 5G Smartphone Buy | Buy Now |
Facebook id | Click here |
Home | Click here |
Twitter id | Click here |
Youtube | Click here |
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े हैं Telegram | Click here |