Lalitpur Municipal Election 2025: ललितपुर। नगर पालिका परिषद के प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को सम्पन्न हुयी मतगणना में सत्तादल भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी सोनाली जैन को विजयीश्री प्राप्त हुयी, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी को साढ़े पांच हजार कम वोट प्राप्त हुये। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, वह सैकड़ा का अंक भी बड़ी मुश्किल से प्राप्त कर सकीं।
अमरपुर मण्डी में सम्पन्न हुयी मतगणना के दौरान प्रथम राउण्ड की गिनती के दौरान भाजपा प्रत्याशी सोनाली जैन को 4636 मत प्राप्त हुये, जबकि उनकी निकटतम सपा प्रत्याशी नीलम चौबे को 4089 मत प्राप्त हुये, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी नाजरीन को 84 मत, मीना राजा को 45 और नोटा के 38 मत मिले। इस प्रकार कुल 9153 मतों में से 8892 मत विधिमान्य पाये गये। वहीं 261 मत अवैध घोषित किये गये। दूसरे राउण्ड में भाजपा प्रत्याशी सोनाली जैन को 5222 मत प्राप्त हुये, जबकि उनकी निकटतम सपा प्रत्याशी नीलम चौबे को 3871 मत प्राप्त हुये, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी नाजरीन को 54 मत, मीना राजा को 35 और नोटा के 30 मत मिले।
सोनाली जैन ने साढ़े पांच हजार से अधिक मतों से नीलम चौबे को दी शिकस्त
इस प्रकार कुल 9443 मतों में से 9212 मत विधिमान्य पाये गये। वहीं 231 मत अवैध घोषित किये गये। तीसरे राउण्ड में भाजपा प्रत्याशी सोनाली जैन को 4427 मत प्राप्त हुये, जबकि उनकी निकटतम सपा प्रत्याशी नीलम चौबे को 3181 मत प्राप्त हुये, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी नाजरीन को 55 मत, मीना राजा को 22 और नोटा के 25 मत मिले। इस प्रकार कुल 7905 मतों में से 7710 मत विधिमान्य पाये गये। वहीं 195 मत अवैध घोषित किये गये। चौथे राउण्ड में भाजपा प्रत्याशी सोनाली जैन को 5340 मत प्राप्त हुये, जबकि उनकी निकटतम सपा प्रत्याशी नीलम चौबे को 3178 मत प्राप्त हुये, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी नाजरीन को 59 मत, मीना राजा को 27 और नोटा के 48 मत मिले।
इस प्रकार कुल 8788 मतों में से 8652 मत विधिमान्य पाये गये। वहीं 136 मत अवैध घोषित किये गये। पांचवें राउण्ड में भाजपा प्रत्याशी सोनाली जैन को 5121 मत प्राप्त हुये, जबकि उनकी निकटतम सपा प्रत्याशी नीलम चौबे को 5088 मत प्राप्त हुये, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी नाजरीन को 77 मत, मीना राजा को 23 और नोटा के 25 मत मिले। इस प्रकार कुल 10512 मतों में से 10334 मत विधिमान्य पाये गये। वहीं 178 मत अवैध घोषित किये गये। आखिरी और छठवें राउण्ड में भाजपा प्रत्याशी सोनाली जैन को 1334 मत प्राप्त हुये, जबकि उनकी निकटतम सपा प्रत्याशी नीलम चौबे को 1117 मत प्राप्त हुये,
वहीं निर्दलीय प्रत्याशी नाजरीन को 13 मत, मीना राजा को शून्य और नोटा के 6 मत मिले। इस प्रकार कुल 2516 मतों में से 2470 मत विधिमान्य पाये गये। वहीं 46 मत अवैध घोषित किये गये। कुल मतों की बात करें तो छह राउण्ड की मतगणना उपरान्त भाजपा प्रत्याशी सोनाली जैन को कुल 26080 मत प्राप्त हुये, जबकि सपा प्रत्याशी नीलम चौबे को 20524 मत प्राप्त हुये, जिसके चलते भाजपा प्रत्याशी सोनाली जैन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नीलम चौबे से 5556 मतों से आगे रहकर विजयी घोषित की गयी।
प्रेक्षक के साथ डीएम-एसपी ने लिया मतगणना स्थल का जायजा
अमरपुर मण्डी में सम्पन्न करायी गयी मतगणना को लेकर प्रशासनिक व पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया था। मतगणना के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए प्रेक्षक अपर आयुक्त झांसी उमाकांत त्रिपाठी, जिलाधिकारी अमनदीप डुली व पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने दलबल के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर निर्देशित भी किया।
राज्यमंत्री थिरके, भाजपाईयों ने जमकर किया डांस
नपा अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव में मतगणना स्थल के बाहर लगाये गये टेण्ट में भाजपाईयों का एक दल बैठा रहा। जैसे ही भाजपा प्रत्याशी सोनाली जैन के विजयी होने की घोषणा हुयी तो भाजपा के खेमे में मौजूद राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ अपने समर्थकों के साथ ढोल की थापों पर जमकर थिरके, जबकि मौके पर मौजूद सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण, जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता कोस्तुभ चौबे समेत अनेकों भाजपाई हर्षोल्लास में नजर आये।
इनकी रही चर्चा
चुनाव के दौरान प्रत्याशी सोनाली जैन के बाद सर्वाधिक चर्चा श्रीकांत कुशवाहा के मैनेजमेंट की रही और ये भाजपा के लिए सुखद क्षण है कि अगली पीढ़ी में जो नेतृत्व मिल रहा है वो मिलनसार, बुद्धिमान, संस्कृतिवान और कुशल संगठन कर्ता है। इसके बाद नगर अध्यक्ष भगत सिंह राठौर ने जिस तरह नए अप्रशिक्षित बूथ अध्यक्षों और सेक्टर संयोजकों से कार्य कराया उससे उनका कद पार्टी में और मजबूत हुआ है।
ये रहे मौजूद
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल यादव, क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू, मुन्नालाल जैन, विवेक जैन अभिलाषा, राजवीर जाट, नवीन नायक, जयहिंद बुंदेला, सुरेंद्र रजक, संदीप बुंदेला, रवि ठाकुर, राजीव जैन, बब्बू राजा चौबयाना, रमेश खटीक, सुभाष जायसवाल, ध्रुव सिसौदिया, जीतू राजा मगरपुर, देवेंद्र बरौदिया, राजीव बबेले, डॉ विशाल जैन, राजपाल यादव, रमेश लोधी, सुरेश बड़ेरा, अजय पटेरिया, वीणा जैन, शैलेन्द्र परिहार, बालकिशन राजपूत, शिवम तिवारी, दुष्यंत बड़ौनिया, संतोष चौरसिया, नरेंद्र कड़ंकी, अरस्तू उपाध्याय, राजकुमार खटीक, आशीष हुडेत, प्रखर जैन, रोहित मिश्रा, शीलू राजा आदि मौजूद रहे।
महत्वपूर्ण लिंक –
Whatsapp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
यह भी पढ़ें: –
- Ration Card Village Wise List: फ्री राशन वालों की बल्ले-बल्ले, राशन कार्ड की ग्रामीण सूची हुई जारी
- Samuhik Vivah Yojana 2025: सामूहिक विवाह योजना का नया अपडेट, अब बदल गए नियम, जानें डिटेल

अर्जुन झा एक अनुभवी लेखक और डिजिटल पत्रकार हैं, जो राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और करियर से जुड़ी ख़बरों में गहरी रुचि रखते हैं। इनका उद्देश्य है लोगों तक सही, सटीक और समय पर जानकारी पहुँचाना। Len News के माध्यम से इन्होंने हज़ारों पाठकों को सरकारी अपडेट, योजना फॉर्म और रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई है।