Lalitpur News: पुलिस अधीक्षक, ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर, अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जखौरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 15/2026 धारा 108 BNS में वांछित अभियुक्तगण- 1- रतीराम सहरिया पुत्र सुकलाल उम्र करीब 36 वर्ष, 2- श्रीमती आलोप उर्फ अवधरानी पत्नी रतीराम सहरिया उम्र करीब 40 वर्ष नि0गण ग्राम डुंगरिया थाना पाली जनपद ललितपुर हा0नि0 ग्राम जैरवारा थाना जखौरा जनपद ललितपुर को नियमानुसार गिरफ्तार कर, न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
मुकदमा उपरोक्त के वादी द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्तगण की प्रताड़ना से परेशान होकर वादी के भाई(मृतक) द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के सम्बन्ध में। सूचना पर थाना जखौरा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर, मृतक के शव को नियमानुसार कब्जा पुलिस लेकर, पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर, शव का पोस्टमोर्टम कराया गया है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जखौरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए थाना जखौरा पुलिस द्वारा सर्विलांस (टेक्निकली/ मैनुअली) व अन्य एकत्रित साक्ष्यों की मदद से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण- रतीराम सहरिया व श्रीमती आलोप उर्फ अवधरानी उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता
1- रतीराम सहरिया पुत्र सुकलाल उम्र करीब 36 वर्ष,
2- श्रीमती आलोप उर्फ अवधरानी पत्नी रतीराम सहरिया उम्र करीब 40 वर्ष नि0गण ग्राम डुंगरिया थाना पाली जनपद ललितपुर हा0नि0 ग्राम जैरवारा थाना जखौरा जनपद ललितपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार बैस थाना जखौरा जनपद ललितपुर, निरीक्षक मुनेश भारती थाना जखौरा जनपद ललितपुर, उ0नि0 मूलचन्द्र यादव थाना जखौरा जनपद ललितपुर, हे0का0 सतीश कुमार थाना जखौरा जनपद ललितपुर, म0हे0का0 जागृती थाना जखौरा जनपद ललितपुर।

अर्जुन झा एक अनुभवी लेखक और डिजिटल पत्रकार हैं, जो राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और करियर से जुड़ी ख़बरों में गहरी रुचि रखते हैं। इनका उद्देश्य है लोगों तक सही, सटीक और समय पर जानकारी पहुँचाना। Len News के माध्यम से इन्होंने हज़ारों पाठकों को सरकारी अपडेट, योजना फॉर्म और रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई है।