Lalitpur up| lalitpur News| आजादी का अमृत महोत्सव| मा0 राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग मनोहर लाल पंथ | मा0 सदर विधायक रामरतन कुशवाहा|
Lalitpur News Update 2022: (ललितपुर)। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत दिनांक 11 से 17 अगस्त तक जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाने हैं, जिसके क्रम में 11.08.2022 को तुवन प्रांगण से तिरंगा यात्रा, जागरुकता रैली के माध्यम से कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग मनोहर लाल पंथ, मा0 सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी गुलशन कुमार ने जागरुकता रैली को हण्डी झण्डी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों के अंदर देशभक्ति की ऐसी भावना पैदा करना है
Lalitpur News Update 2022: शुभारंभ के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों के अंदर देशभक्ति की ऐसी भावना पैदा करना है। पहले केवल 15 अगस्त को झण्डा फहराया जाता था, परन्तु इस बार पूरे सप्ताह कार्यक्रम किया जाना है, जिसके तहत हर घर तिरंगा फहराये जाने की व्यवस्था की गई है, इसके साथ ही रामनरगर ऑडीटोरियम में दिनांक 11 से 15 अगस्त तक प्रतिदिन सायं 04 बजे से 06 बजे तक देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। चूंकि जनपद ललितपुर बुन्देलखण्ड का हिस्सा है, इसलिए उक्त कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी संस्कृति और कला को बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
Lalitpur News Update 2022: पूरे देश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया
दिनांक 11 से 17 अगस्त तक विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम कराये जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 15 अगस्त के दिन अमृत सरोवरों पर झण्डा फहराया जाएगा, इसके साथ ही जनपद के 07 प्राचीन किलों पर 15 अगस्त के दिन लाइटनिंग करायी जाएगी। मौके पर सदर विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सभी जनपदवासी अपने अपने घरों पर तिरंगा फहरायें और तिरंगा अभियान को सफल बनायें। उन्होंने कहा कि हमें यह आजादी क्रान्तिकारियों एवं वीर सपूतों के बलिदान से मिली है, इस आजादी का सम्मान करना हमारा परम कर्तव्य है। मा0 राज्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे देश में अनेकों वीर सपूतों ने जन्म लिया है, जिनकी सहादत के कारण हमें आजादी मिली है। मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार आज पूरे देश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि इस तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर इस अभियान को सफल बनायें। साथ ही अपने अपने घरों पर तिरंगा फहरायें।
Lalitpur News Update 2022: यह रहे तिरंगा यात्रा में उपस्थित
तिरंगा यात्रा तुवन प्रांगण से प्रारंभ होकर घण्टाघर-सावरकर चौक से तालाबपुरा होते हुए वापस तुवन चौराहा पर समाप्त हुई। इस दौरान मा0 जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के बच्चे, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं गणमान्य नागरिक देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए, साथ ही इस दौरान देश भक्ति गीत एवं भारत माता के जयकारे गूंज रहे थे। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी गुलशन कुमार, उपायुक्त मनरेगा रविन्द्रवीर यादव, एसीएमओ डॉ0 जेएस बक्शी, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, जिला सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह, अधि0 अधिकारी न0पा0 निहालचन्द्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेशव सहित अन्य अधिकारीध्कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Facebook id | click here |
Home | click here |
click here | |
Twitter id | click here |
Youtube | click here |
इन्हें भी देखे –
- Petrol diesel New Price: लो मिल गई राहत! पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई गिरावट, नई कीमत हुईं जारी, जानें लेटेस्ट रेट
- UPSSSC PET New Notice 2022: यूपी पीईटी का नया नोटिस हुआ जारी, अब इस डेट में होगी परीक्षा
- Congress President Election 2022: लो आ गए कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव, 21 अगस्त से चुनाव शुरू
- Har Ghar Nal Yojana: जल्द मिलेगा हर घर नल जल योजना का लाभ, कार्य ने पकड़ी रफ्तार, जानें कब तक मिलेगा इस योजना का लाभ
- 5G Mobile Sim: 4G सिम पर ही 5G की सर्विस मिल सकेगी या खरीदना पड़ेगा दूसरा सिम, जानें पूरी जानकारी