April 25, 2024
Lalitpur Plantation Program 2022

Lalitpur Plantation Program 2022: ललितपुर में निर्धारित लक्ष्य से अधिक हुआ वृक्षारोपण

Lalitpur Plantation Program 2022 | ललितपुर वृक्षारोपण कार्यक्रम 2022 | Uttar Pradesh Tree Plantation Program 2022 | उत्तर प्रदेश वृक्षारोपण कार्यक्रम 2022 

Lalitpur Plantation Program 2022: (ललितपुर) शासन के निर्देशानुसार 35 करोड़ वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2022 के तहत 01 जुलाई से 07 जुलाई तक वन महोत्सव के पुनीत अवसर पर सम्पूर्ण प्रदेश में आज दिनांक 05.07.2022 को एक ही दिन में 25 करोड़ पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
उक्त के क्रम में जनपद ललितपुर में मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उ0प्र0 सरकार नरेन्द्र कश्यप एवं मा0 सचिव, वित्त/नोडल अधिकारी वृहद वृक्षारोपरण, जनपद ललितपुर गुर्राला श्रीनिवासुलु (आई0ए0एस0) के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत आरक्षित वन ब्लॉक चौरसील, विकास खण्ड जखौरा एवं चांदपुर वन ब्लाक में पौध रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मा0 सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार जैन, मा0 राज्यमंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अजय पटेरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Lalitpur Plantation Program 2022
Lalitpur Plantation Program 2022
Lalitpur Plantation Program 2022: कार्यक्रम के दौरान प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य 35 करोड़ पौधा रोपण चरणबद्ध रुप से प्रदेश में किया जाना है। वृहद पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आज दिनांक 05.07.2022 को सम्पूर्ण प्रदेश में एक ही दिन में 25 करोड़, दिनांक 06.07.2022 को एक ही दिन में 2.5 करोड़, दिनांक 07.07.2022 को एक ही दिन में 2.5 करोड़ तथा 15.08.2022 को एक ही दिन में 05 करोड़ (कुल 35 करोड़) पौधों का रोपण वन एवं वन्य जीव विभाग तथा अन्य राजकीय कार्यदायी विभागों द्वारा किया जाना है, जिसके सापेक्ष जनपद ललितपुर में वन विभाग एवं अन्य विभागों का कुल लक्ष्य 65,74,722 निर्धारित किया गया है।

विभिन्न विभागों के लक्ष्य निर्धारित किये गए

वर्ष 2022-23 हेतु शासन द्वारा जनपद ललितपुर में वृक्षारोपण के लिए विभिन्न विभागों के लक्ष्य निर्धारित किये गए हैं, जिसमें वन विभाग को 1959430, पर्यावरण विभाग को 193270, ग्राम्य विकास विभाग को 2486540, राजस्व विभाग को 282800, पंचायती राज विभाग को 282800, आवास विकास विभाग को 27160, औद्योगिक विकास को 11200, नगर विकास विभाग को 68600, लोक निर्माण विभाग को 41300, सिंचाई विभाग को 41300, रेशम विभाग को 35850, कृषि विभाग को 477820, पशुपालन विभाग को 18620, सहकारिता विभाग को 11200, उद्योग विभाग को 32200, विद्युत विभाग को 15120, माध्यमिक शिक्षा 5600, बेसिक शिक्षा को 5600, प्राविधिक शिक्षा को 18200, उच्च शिक्षा विभाग को 70000, श्रम विभाग को 12740, स्वास्थ्य विभाग को 32620, परिवहन विभाग को 12740, रेलवे को 63700, रक्षा विभाग को 27160, उद्यान विभाग को 313292 तथा पुलिस विभाग को 27860 पौधों का रोपण करना है।

Lalitpur Plantation Program 2022: अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया

इसके उपरांत माननीय मंत्री जी सहित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं जनपद के आला अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया, साथ ही जनपद के चिन्हित विभिन्न स्थलों पर निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष सघन वृक्षारोपण किया गया। मा0 राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) द्वारा ललितपुर रेंज के अन्तर्गत चौरसिल वन ब्लाक में पीपल के पौध का रोपण किया गया, इसके उपरान्त मा0 राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) द्वारा वन विभाग के विगत वर्षो के वृक्षारोपणों को देखने की इच्छा जाहिर की गयी, जिसमें चमरूआ रोपावनी-2017 एवं गत वर्षो में किये गये वृक्षारोपणों का निरीक्षण कराया गया। वृक्षारोपणों की सफलता देखकर मा0 राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) द्वारा भूरि-भूरि प्रषंसा की गयी। उन्होने कहा कि वृक्षारोपण का कार्य अत्यन्त पुनीत कार्य है, जिसे ललितपुर वन प्रभाग द्वारा सफलता पूर्वक कराया जा रहा है।

पौध रोपण कर वृक्षारोपण का शुभारम्भ किया गया

ललितपुर जनपद में वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2022 के नोडल अधिकारी श्री गुर्राला श्रीनिवासुलू सचिव वित्त उ0प्र0 शासन द्वारा ललितपुर रेंज के चांदपुर वन ब्लाक में आंवला का पौध रोपण कर वृक्षारोपण का शुभारम्भ किया गया है। इसके उपरान्त नोडल अधिकारी महोदय द्वारा मानिक चौक वन ब्लाक में वन विभाग द्वारा कराये जा रहें वृक्षारोपण का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी द्वारा कंजी के पौध का रोपण किया गया, ग्राम कपासी में ग्राम्य विकास द्वारा कराये जा रहें वृक्षारोपण का भी नोडल अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया है, इस स्थल पर भी नोडल अधिकारी महोदय द्वारा अमरूद का पौध रोपित किया गया। राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज ललितपुर में बाल वन की स्थापना की गयी, जिसमें नोडल अधिकारी महोदय एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में बच्चों द्वारा पौधों का रोपण किया गया है। अपरान्ह में नोडल अधिकारी महोदय द्वारा ग्राम गनगौरा में ग्राम्य विकास एवं वन विभाग द्वारा भिन्न-भिन्न स्थलों पर कराये गये वृक्षारोपणों का निरीक्षण किया गया।

जनपद में निर्धारित लक्ष्य 4694900 के सापेक्ष 4744900 पौधों का रोपण किया गया

कार्यक्रम में मा0 सदर विधायक ने कहा कि आज सम्पूर्ण प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण महाकुम्भ के तहत हमारे जनपद सहित सम्पूर्ण प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि आज के दिन प्रत्येक जनपदवासी अधिक से अधिक पौधे लगायें, जिससे हमारे आसपास का वातावरण प्रदूषण मुक्त एवं स्वास्थ्यवर्धक हो सके। यह पौधे हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त लाभकारी है। घरों में पौधा लगाने के साथ-साथ पौधे को अपने बच्चों की तरह संरक्षण प्रदान किया जाना चाहिए।

इस प्रकार जनपद में लक्ष्य से अधिक वृक्षारोपण किया गया

इस अवसर पर मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दिन शासन के निर्देशानुसार सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में वृक्षारोपण जन-आन्दोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज के दिन रोपित किये जा रहे पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी प्रत्येक उस व्यक्ति की भी बनती है, जिसने पौधा लगाया है। इस वृक्षारोपण जन-आन्दोलन के द्वारा हमारे प्रदेश में बढ़ रहे प्रदूषण पर नियंत्रण हो सकेगा। आप सभी अपने आसपास के स्थानों पर पेड़ अवश्य लगायें, जिससे हमारा बुन्देलखण्ड क्षेत्र हरा-भरा हो। जिलाध्यक्ष भाजपा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज के दिन प्रारंभ होने वाला यह वृक्षारोपण कार्यक्रम 15 अगस्त 2022 तक चलाया जाएगा। वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यन्त उपयोगी हैं।

वृक्षों के रोपण से हमारा वातावरण स्वास्थ्यवर्द्धक होता है

हमें इनका संरक्षण अवश्य करना चाहिए। वृक्षों के रोपण से हमारा वातावरण स्वास्थ्यवर्द्धक होता है। जगह-जगह सघन वृक्षारोपण होने से मिट्टी में नमी बनी रहती है, जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति का विकास होता है, साथ उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि होती है।कार्यक्रम में मा0 राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्त्किरण विभाग ने अपने सम्बोधन में कहा कि पर्यावरण में बड़ते प्रदूषण के कारण वृक्षारोपण की आवश्यकता पर वर्तमान समय पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वृक्षारोपण से तात्पर्य वृक्षों के विकास के लिए पौधों को लगाना और हरियाली को फैलाना है। उन्होंने वृक्षारोपण की महत्वता के बारे में कहा कि वृक्ष जीवन प्रदान करने वाली ऑक्सीजन के प्रमुख प्रदानकर्ता हैं, जिसके अभाव में मानव जाति का अस्तित्व असम्भव है।

Lalitpur Plantation Program 2022: सरकार ने इस बार भी बेहतर काम किया है

उन्होंने कहा कि आज सरकार की 100 दिन की कार्ययोजना का लक्ष्य पूर्ण होने जा रहा है। सरकार ने इस बार भी बेहतर काम किया है, साथ ही इस बार इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी मंत्रियों की जिम्मेदारी भी तय की गई थी। सरकार मंत्रियों को जनता के बीच भेजकर उनकी समस्याओं का समाधान करा रही है, साथ ही विकास को तीव्र गति से आगे गढ़ा रही है। 100 दिनों में प्रशासनिक फैसलों के साथ सरकार ने सेवा, सुरक्षा और सुशासन की दिशा में अहम फैसले लिये हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे वातावरण में फैल रही प्राकृतिक विभिन्नता को दूर करने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है। अतः हम सभी को अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण करना चाहिए, जिससे हमारा वातावरण प्राकृतिक रुप से संतुलित रह सके।
सभी ग्रामीण अपने घरों में सहजन का पौधा अवश्य लगायें। यह पौधा नहीं अपितु एक औषधि है, जिसका प्रत्येक भाग हमारे लिए लाभकारी है। उन्होंने बताया कि केवल पौधा लगाने मात्र से ही हमारी जिम्मेदारी पूर्ण नहीं हो जाती, हमें अपने हाथों से लगाये हुए प्रत्येक पौधे का संरक्षण भी करना चाहिए। तभी हमारा वृक्षारोपण सफल माना जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री आलोक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री निखिल पाठक, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुलशन कुमार, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डी0एन0 सिंह, उपायुक्त मनरेगा रविन्द्रवीर यादव, उप जिलाधिकारी सदर मो0 आवेश सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
facebook id click here
Home click here
instagram click here
twitter id click here
youtube click here

LEN NEWS

नमस्कार दोस्तो ! मैंने यह बेवसाइट उन सभी दोस्तों के लिए बनाई है जो हिंदी राष्ट्रीय खबरें, उत्तर प्रदेश की खबरें, बुन्देलखण्ड की खबरें, ललितपुर की खबरें, राजनीति, विदेश की खबरें, मनोरंजन, खेल, मेरी आप सबसे एक गुजारिश है कि आप सब मेरे पोस्ट को शेयर करें, कमेन्ट करें और मेरी वेबसाइट की सदस्यता लें, आगे के अपडेट के लिए इस बेवसाइट में बने रहें, धन्यवाद। Arjun Jha Journalist management director Live Express News

View all posts by LEN NEWS →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime