Lalitpur Police Action: थाना सौजना पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। ये कार्रवाई जिले में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा और अपराधियों में खौफ साफ नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर कालू सिंह एवं
क्षेत्राधिकारी महरौनी आशीष मिश्र के निकट पर्यवेक्षण मे वाँछित /वारन्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना सौजना पुलिस द्वारा वारण्टीगण 1.काशीराम 02. कल्लू उर्फ हीरालाल 03. राजेश 04 भगवानदास सम्बन्धित न0मु0 1070/14 अन्तर्गत धारा 323/504/506/435 IPC को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय महरौनी के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Lalitpur Police Action: वारण्टी अभियुक्त का नाम पता
1. काशीराम पुत्र दलुवा उम्र करीब 55 वर्ष निवासी ग्राम गुढ़ा थाना सौजना जनपद ललितपुर।
2. कल्लू उर्फ हीरालाल पुत्र काशीराम उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम गुढा थाना सौजना जनपद ललितपुर।
3. राजेश पुत्र काशीराम उम्र करीब 29 वर्ष निवासी ग्राम गुढा थाना सौजना जनपद ललितपुर।
4. भगवानदास पुत्र काशीराम उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम गुढ़ा थाना सौजना जनपद ललितपुर।
Lalitpur Police Action: गिरफ्तार करने वाली टीम के अधि0/कर्म0 का नाम
1.थानाध्यक्ष पारुल सिहं थाना सौजना
2.उ0नि0 भूपेन्द्र कुमार थाना सौजना।
3.हे0का0 नीरज कुमार थाना सौजना।
4.का0 गौरव कुमार थाना सौजना।
महत्वपूर्ण लिंक –
Whatsapp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
यह भी पढ़ें: –
- Samsung 5G Phone: सिर्फ ₹11,000 में Samsung का तूफानी 5G फोन – 200MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ!
- UP Outsourcing Employees News: आउटसोर्स कर्मचारियों की किस्मत चमकी! सरकार दे रही है पक्की नौकरी और ज्यादा वेतन, जानिए पूरी जानकारी

अर्जुन झा एक अनुभवी लेखक और डिजिटल पत्रकार हैं, जो राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और करियर से जुड़ी ख़बरों में गहरी रुचि रखते हैं। इनका उद्देश्य है लोगों तक सही, सटीक और समय पर जानकारी पहुँचाना। Len News के माध्यम से इन्होंने हज़ारों पाठकों को सरकारी अपडेट, योजना फॉर्म और रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई है।