Lalitpur Police News 2022: ललितपुर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा शहर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

Lalitpur Police News 2022: (ललितपुर)। पूरा भारत देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बड़ी ही धूमधाम से हर घर तिरंगा अभियान मना रहा है। भारत देश को सोने की चिड़िया कहा जाता है। यह देश वास्तव में सोने की चिड़िया ही है। हमारे देश मंे अनेक संस्कृतियां हैं जिनका सभी लोग बहुत ही आदर से पालन करते चले आ रहे हैं। इसी क्रम में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा“ अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा नगर में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। वहीं कहा गया कि हमारे भारतवर्ष की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मनाए जा रहे “आजादी का अमृत महोत्सव“ के तहत ’हर घर तिरंगा’ अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ललितपुर गोपाल कृष्ण चौधरी एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व सदर क्षेत्राधिकारी केशव नाथ द्वारा आम नागरिकों एवं पुलिसकर्मियों को राष्ट्रध्वज वितरण कर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत में तिरंगा रैली निकाली गई।

Lalitpur Police News 2022: शहर के विभिन्न स्थानों पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

यह तिरंगा यात्रा ललितपुर शहर के विभिन्न स्थानों वर्णी चौराहा तुवन चौराहा घंटाघर, मुख्य बाजार, तालाबपुरा होते हुए शहर के बाजारों के पश्चात पुलिस लाइन में समापन कार्यक्रम हुआ। तिरंगा यात्रा के समापन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु तिरंगा यात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया है। हर घर तिरंगा रैली का उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रीय भावना के प्रति जागरूक करना है। थानाक्षेत्र में भव्य रैली का आयोजन कर आम-जनमानस से अपने-अपने आवास पर तिरंगा लगाने की अपील की गयी।

Facebook id click here
Home click here
Instagram click here
Twitter id click here
Youtube click here

 

इन्हें भी देखे –

Leave a Comment

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime