Lalitpur Police News 2025: ललितपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.732 किलो गांजा सहित 2 आरोपी गिरफ्तार!

Lalitpur Police News 2025: ललितपुर। जनपद की कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 09.732 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। यह गिरफ्तारी पुलिस की सतर्कता और अपराध नियंत्रण के प्रति गंभीर प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशे के कारोबार में सक्रिय हैं और अवैध रूप से गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थान पर घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 09.732 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामदगी के बाद दोनों अभियुक्तों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर, अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली ललितपुर पुलिस, द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बस स्टैण्ड के पीछे बने शेड के नीचे चौकी क्षेत्र सिविल लाइन से 01.वसीम अहमद पुत्र दिलदार अहमद उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम

कुम्हरिया पोस्ट रागौल थाना मौदहा जनपद हमीरपुर उत्तर प्रदेश, 02. साकिर खान उर्फ गोलू पुत्र मरहूम नफीस खान उम्र 19 वर्ष निवासी इंगोहटा थाना भरुआ सुमेरपुर जनपद हमीरपुर उत्तर प्रदेश को हिरासत में लिया गया जिनके कब्जे से 09.732 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली ललितपुर पर मु0अ0सं0 1087/2025 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण को नियमानुसार गिरफ्तार कर, न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. वसीम अहमद पुत्र दिलदार अहमद उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हरिया पोस्ट रागौल थाना मौदहा जनपद हमीरपुर उत्तर प्रदेश।
  2. साकिर खान उर्फ गोलू पुत्र मरहूम नफीस खान उम्र 19 वर्ष निवासी इंगोहटा थाना भरुआ सुमेरपुर जनपद हमीरपुर उत्तर प्रदेश।

बरामदगी का विवरण

  1. अभि0 वसीम अहमद उपरोक्त के कब्जे से तीन अदद पैकेट में 05.877 किलोग्राम अवैध गांजा व एक अदद मोबाईल फोन।
  2. अभि0 साकिर खान उर्फ गोलू उपरोक्त के कव्जे से 03.855 किलोग्राम व दो अदद मोबाईल फोन।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. अनुराग अवस्थी प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली ललितपुर मय टीम।
  2. उ0नि0 अतुल तिवारी स्वॉट टीम प्रभारी मय टीम।
  3. उ0नि0 अरूण पवार सर्विलांस प्रभारी मय टीम।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime