Mulayam Singh Yadav Death: उत्तर प्रदेश से तीन बार रहे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया। उन्हें धरतीपुत्र के नाम से जाना जाता था। वह सात बार लोकसभा सांसद बने और एकबार देश के रक्षामंत्री बने। जानकारी के मुताबिक बता दें कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को लंबी बीमारी के चलते गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।
उन्हें देश के दिग्गज नेताओं में से एक कहा जाता था। मुलायम सिंह यादव को सांस लेने में दिक्कत थी, इसी कारण उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका निधन 82 वर्ष की आयु में हुआ। उनके स्वस्थ्य होने की लगातार उनके समर्थक पूजा अर्चना कर रहे थे। जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उनके पुत्र अखिलेश यादव मेदांता अस्पताल पहुंचे।
Mulayam Singh Yadav Death: उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ था धरतीपुत्र का जन्म
जानकारी के अनुसार बता दें कि उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म हुआ था। वह पेशे से एक अध्यापक थे, लेकिन उनकी रूचि राजनीति की ओर थी और वह राजनीति के ओर बढ़ गये। वह एक अच्छे देश सेवक व जनसेवक थे। उनका जन्म 22 नवंबर 1939 में इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। वह करीब 6 दशक तक सक्रिय राजनीति में रहे। वह कई बार यूपी से विधायक और विधान परिषद सदस्य भी रहे। जबकि बता दें कि वह 7 वाल लोकसभा के सांसद रहे।
Mulayam Singh Yadav Death: मुलायम सिंह तीन बार यूपी के सीएम व एक बार रहे रक्षामंत्री
बता दें कि धरतीपुत्र के नाम से प्रसिद्ध मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश से 3 बार मुख्यमंत्री रहे और एक बार देश के रक्षामंत्री भी रहे। वह पहली बार 5 दिसम्बर 1989 से 24 जनवरी 1991, दूसरी बार 5 दिसम्बर 11993 से 3 जून 1996 तक और तीसरी बार 29 अगस्त 2003 से 11 मई 2007 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा वह एचडी देवगौड़ा की संयुक्त गठबंधन वाली सरकार में एक बार देश के रक्षामंत्री भी रहे।
Facebook id | click here |
Home | click here |
click here | |
Twitter id | click here |
Youtube | click here |
Telegram | Click here |
इन्हें भी देखे –
- Solar Generator: बजट है कम तो ले आएं सस्ता सोलर पावर जेनरेटर, इन्वर्टर की तरह करेगा काम, कीमत भी ना के बराबर
- BU Jhansi: शिक्षा से ही ज्योति हुई प्रकाशमान! बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा ज्योति को मिली 1.5 करोड़ रूपये की स्कॉलरशिप
- Ration Card Update: राशनकार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले! दीवाली पर मिलेगी ये चीज, सरकार ने जारी किया बजट
- Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की कीमतों में ताबड़तोड़ गिरावट! ये हुये आज के ताजा रेट
- Sariya Cement Latest Rate: औंधे मुंह गिरे सरिया सीमेंट के रेट! सस्ते में सपनों जैसा घर बनाने का सुनहरा मौका, ये हुये लेटेस्ट रेट
- Realme C30 Smartphone: रियलमी का धांकड़ स्मार्टफोन! फोन के फीचर्स ऐसे कि दिल धड़क धड़क जाये