Panchayat Chunav Breaking 2025: उत्तर प्रदेश में गांव की सरकार कही जाने वाली ग्राम पंचायत का चुनाव अगले वर्ष यानि अप्रैल माह में होने की संभावना है। यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियां सरकारी स्तर पर तेजी से जोर पकड़ने लगी हैं। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों की संख्या को अंतिम रूप देते हुए एक बड़ा बदलाव किया है। पंचायत चुनाव को लेकर अहम जानकारी देते हुए बता दें कि इस बार 504 कम ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे।
वर्ष 2021 के पंचायत चुनावों के आंकड़ों के मुताबिक बता दें कि जहां कुल 58,199 ग्राम पंचायतों में मतदान कराए गए थे, वहीं अब यह संख्या घटकर 57,695 रह गई है। पंचायत राज निदेशालय यूपी की ओर से इस बड़े बदलाव की पुष्टि की गई है। यह कमी प्रमुख रूप से प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के विस्तार के चलते हुई है। जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र अब शहरी सीमा में शामिल हो गए हैं। जिससे की अनेकों ग्राम पंचायतें स्वतः ही समाप्त हो गई हैं।
Panchayat Chunav Breaking 2025: यूपी के इन 36 जनपदों में सबसे ज्यादा असर
उत्तर प्रदेश राज्य के लगभग 36 जनपदों में ग्राम पंचायतों की संख्या में कमी देखी गई है, यह शहरी क्षेत्र की सीमा में मर्ज हो गई हैं। जनपद देवरिया में सबसे ज्यादा 64 पंचायतें घट गई हैं। इसके बाद आजमगढ़ में 47, प्रतापगढ़ में 45, गाजियाबाद में 19, गोरखपुर व अमरोहा में 21-21, अलीगढ़ में 16, फर्रूखबाद में 14, फतेहपुर में 18 पंचायतें कम हो गई हैं। इस बदलाव के होने के कारण इन जनपदों की पंचायतों की सीट घटेंगी और इनमें चुनाव नहीं होंगे। इस कारण से शहरी सीमा विस्तार के चलते ग्राम पंचायतों का शहरी निकायों में विलय होना लगभग तय हो गया है।
Panchayat Chunav Breaking 2025: पंचायती राज विभाग जुटा तैयारियों में
अगले वर्ष अप्रैल माह में ग्राम पंचायतों के चुनाव होने के चलते पंचायती राज विभाग चुनाव प्रक्रिया की तैयारियों में जुट गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार मतदाता सूची का पुनरीक्षण, वार्ड परिसीमन और आरक्षण की प्रक्रिया को तय समय सीमा में पूरा करने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
महत्वपूर्ण लिंक
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: | यहाँ क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल पर पाएं ताज़ा अपडेट: | यहाँ क्लिक करें |
यह भी पढ़ें:
- UP Outsourcing Staff Benefits: यूपी में आउटसोर्स कर्मियों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगी ये 7 बड़ी सुविधाएं
- UP Shikshamitra Salary Update: शिक्षामित्रों के लिए खुशखबरी! यूपी में मानदेय बढ़ाने को लेकर आई बड़ी खबर