PM Jan Dhan Yojana: प्रधानमंत्री जनधन योजना के खाते अधिकतर लोगों ने खुलवाए हैं, केन्द्र की मोदी सरकार ने यह खाते उन लोगों के खुलवाए थे, जिनके खाते में बैंक में अभी तक नहीं खुले थे, सभी के खाते इस योजना के तहत खुलवाए गये थे। कुछ अफवाहे आ रही थी कि जनधन खाते निष्क्रिय हो जाएंगे।
लेकिन वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को स्पष्ट कर दिया है कि वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने बैंकों से निष्क्रिय प्रधानमंत्री जन धन योजना खातों को बंद करने के लिेय स्पष्ट रूप से मना कर दिया है। 1 जुलाई 2025 से पूरे देश में जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना को अपनाने के लिए तीन महीने का एक अभियान शुरू किया गया।
PM Jan Dhan Yojana: अभियान चलाकर पुनः सभी खातों की होगी केवाईसी
देश के जिन लोगों के पास जनधन खाते खुले हुए हैं उन्होंने अगर अभी तक खातों की केवाईसी नहीं कराई तो सरकार विशेष अभियान चलाकर सभी देय खातों की पुनः केवाईसी कराएगी, क्योंकि वित्तीय सेवा विभाग निष्क्रिय पीएमजेडीवाई खातों की संख्या की निरंतर रूप से निगरानी करता है। साथ ही बैंकों को यह भी सलाह दी गई कि वह अपने खातों को परिचालन में लाने के लिये संबंधित खाताधारकों से संपर्क करे।
PM Jan Dhan Yojana: बड़ी संख्या में खुले हैं जनधन खाते
जनधन योजना के अन्तर्गत आने वाले खाते देश के नागरिकों ने बड़ी संख्या में खोले हैं, जो पूर्ण रूप से सक्रिय भी हैं, यह खाते किसी ना किसी सरकार योजना से भी जुड़े हुए हैं, जिनका लाभ सीधे खाताधारकों को मिल रहा है। सरकार की मंशा यह भी है कि इन खातों की वृद्धि धीरे-धीरे बढ़ाई जाए और नागरिकों के खाते निरंतर रूप से सक्रिय बने रहें। जन धन खाता एक प्रकार से सरकार द्वारा गरीब लोगों के खोले गए खाते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक –
Whatsapp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
यह भी पढ़ें: –
- Gold Jewellery Scam: सोना असली है या नकली? ये सरकारी ऐप बताएगा असली-नकली का फर्क
- PM Kisan 20th Installment: पीएम किसान निधि खाते में ₹2000 आते ही बजेगा अलर्ट, मोबाइल नंबर ऐसे करें अपडेट

अर्जुन झा एक अनुभवी लेखक और डिजिटल पत्रकार हैं, जो राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और करियर से जुड़ी ख़बरों में गहरी रुचि रखते हैं। इनका उद्देश्य है लोगों तक सही, सटीक और समय पर जानकारी पहुँचाना। Len News के माध्यम से इन्होंने हज़ारों पाठकों को सरकारी अपडेट, योजना फॉर्म और रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई है।