PM Kisan Yojana: किसानों के लिये एक बडा ही खुशखबरी वाला अपडेट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आया है। यह जानकारी पीएम किसान योजना से जुड़ी हुई खबर है। किसान निधि की 20वीं किस्त का किसानों को लम्बे समय से इंतजार बना हुआ है, लेकिन अब यह इंतजार समाप्त होने वाला है। देश के मध्य प्रदेश राज्य के किसानों को 2000 रूपये नहीं बल्कि 4000 रूपये मिलने जा रहे हैं।
योजना के तहत केन्द्र सरकार 2000 रूपये देगी साथ ही मध्य प्रदेश की सरकार 2000 रूपये और किसानों को अतिरिक्त देगी, जिससे की यह किस्त डबल रूप में किसानों को मिलने जा रही है। आइए जानते हैं इस योजना से मिलने वाली किस्त का पूरी तरह से विश्लेषण।
PM Kisan Yojana: देश के किस राज्य के किसानों को मिलने जा रहे 4000 रूपये?
मीडिया की खबर के अनुसार बता दें कि किसानों को जल्द ही पीएम सम्मान निधि की 2000 रूपये की किस्त मिलने वाली है, लेकिन देश के मध्य प्रदेश राज्य के किसानों को डबल लाभ मिलने जा रहा है, इस बार उन्हें 2000 की जगह 4000 रूपये किस्त के रूप में मिलेंगे। मध्य प्रदेश के किसानों को केन्द्र सरकार की तरफ से 2000 रूपये तो मिलेंगे ही साथ ही राज्य सरकार भी 2000 रूपये अतिरिक्त देने जा रही है। हालांकि इस जानकारी को लेकर अभी तक पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पायी है।
PM Kisan Yojana: किस दिन आएगी पीएम किसान निधि की 20वीं किस्त?
देश के किसानों को बड़ी ही उत्सुकता और इंतजार किस्त को लेकर महीनों से बना हुआ है कि उनकी यह किस्त आखिर किस दिन आएगी। जानकारी के अनुसार पता लगा है कि पीएम किसान निधि की यह किस्त जून 2025 में ही आएगी। सूत्रों से मिली रिपोर्ट के मुताबिक जानकारी आ रही है कि यह किस्त अगले सप्ताह आ सकती है। साथ ही यह भी ज्ञात हुआ है कि पीएम मोदी किसी जनसभा को सम्बोधित करते हुये इस किस्त का ऐलान कर सकते हैं। लेकिन इसकी अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
इन किसानों की अटक सकती है किस्त?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त इस बार उन्हीं किसानों के खाते में ट्रांस्फर की जाएगी, जिन्होंने अपने खाते की ई-केवाईसी (e-KYC) कराई है, और जिन किसानों ने यह कार्य अभी तक नहीं कराया है उनकी किस्त सरकार के द्वारा रूक सकती है यानि पैसा अटक सकता है। अगर किस्त निरंतर रूप से अपने खाते में आती रहे, इसके लिये किसानों के लिये ई-केवाईसी बहुत ही जरूरी है। ई-केवाईसी का कार्य किसान बैंक जाकर आसानी से ऑनलाइन माध्यम से करवा सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: | यहाँ क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल पर पाएं ताज़ा अपडेट: | यहाँ क्लिक करें |
यह भी पढ़ें:
- Government Scheme: खुशखबरी: महिलाओं और बच्चों के लिए यूपी सरकार की नई योजना
- Free Ration: खुशखबरी: 20 जून से फिर से मिलेगा फ्री राशन, जानिए पूरा प्लान

अर्जुन झा एक अनुभवी लेखक और डिजिटल पत्रकार हैं, जो राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और करियर से जुड़ी ख़बरों में गहरी रुचि रखते हैं। इनका उद्देश्य है लोगों तक सही, सटीक और समय पर जानकारी पहुँचाना। Len News के माध्यम से इन्होंने हज़ारों पाठकों को सरकारी अपडेट, योजना फॉर्म और रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई है।