Ration Card: राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! इस सरकारी ऐप से मिनटों में करें आवेदन

Ration Card: देश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए केन्द्र सरकार फ्री राशन वितरण की योजना चला रही है। सरकार की इस योजना के तहत हर महीने एक परिवारों को गेहूं, चावल व शक्कर वितरित की जाती है। इसका लाभ प्राप्त करने के लिए राशन कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज माना जाता है। जिन लोगों के राशन कार्ड नहीं है इसलिए अब उन्हें कहीं जाने की जरूरत नही है।

आप घर बैठे ही राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। हम आपको ऐसे ही एक ऐप के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसके जरिए राशन कार्ड बनवा सकते हैं। राशन कार्ड के लिए यह उमंग ऐप है। पहले देखा होगा के लोग राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटते थे औैर लम्बा इंतजार भी करना पड़ता था। अब यह प्रक्रिया बेहद आसान है।

Ration Card: राशन कार्ड क्यों है जरूरी?

आज के समय में हर गरीब व्यक्ति के पास राशन कार्ड जैसा सरकारी दस्तावेज होना बहुत ही आवश्यक है, क्योंकि राशन कार्ड में आपकी निजी जानकारी जैसे नाम, पता के साथ-साथ आपके परिवार के सदस्यों की जानकारी भी होती है। राशन कार्ड के माध्यम से यह पता लगाया जा सकता है कि आपके परिवार में कितने सदस्य हैं। साथ ही राशन कार्ड से ही आप सरकार की कई योजनाओं का लाभ भी उठा सकते हैं। राशन कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है।

Ration Card: उमंग ऐप से इस तरह से बनेगा राशन कार्ड

  1. सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल फोन में UMANG ऐप को डाउनलोड करें।
  2. फिर मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
  3. इसके बाद ऐप का होमपेज ओपन होगा। यहां पर Services सेक्शन में जाएं।
  4. इसके बाद Utility Services में राशन कार्ड संबंधित ऑप्शन खोजें।
  5. फिर Apply Ration Card पर क्लिक करें।
  6. इसके बाद अपना राज्य चुनें और मांगी गई जानकारी भरें।
  7. अपनी जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि डालें।
  8. फिर पता और अन्य जानकारी भरें।
  9. अंत में दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

अहम जानकारी आपको यह भी बता दें कि हाल ही में उमंग ऐप के माध्यम से अभी कुछ ही राज्य के लोग राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जिनमें चंडीगढ़, लददाख, दादरा और नगर हवेली शामिल हैं। यहां के लोग ही राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। भविष्य के आने वाले समय में औैर भी राज्यों के लिए यह सर्विस चाूल कर दी जाएगी।

राशन कार्ड क्यों है इतना जरूरी

आज के समय में पात्र गरीब परिवारों के लिए राशन कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है, क्योंकि यह कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें आपके पूरे परिवार की जानकारी रहती है। इसी के माध्यम से यह पता लगाया जा सकता है कि परिवार में कितने सदस्य हैं और कौन सी सरकारी योजनाओं का लाभ लिया जा रहा है।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime