Recognize Disease by Nail: नाखून देखकर पहचानें अपने रोग! नाखूनों से आप अपने रोगों की पहचान कर सकते हैं, आइए जानते हैं

Recognize Disease by Nail: इंसान के नाखून की बनावट अनेक प्रकार की होती है, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इसके जरिए से आप रोगों की पहचान कर सकते हैं। यह कैसे और किस प्रकार। बता दें कि आयुर्विज्ञान के अनुसार शरीर के अनेक अंगों की अपेक्षा हाथ, हथेली और नाखूनों में सबसे अधिक तंत्रिकाएं होती हैं। इन सभी तंत्रिकाओं का सम्बंध किसी न किसी मानसिक स्थिति से अवश्य होता है। हमारी मानसिक स्थिति का प्रभाव हमारे नाखूनों और हाथ के अन्य भागों पर भी पड़ता है।

हाथ की तंत्रिकाओं का सीधा सम्बंध मस्तिष्क के साथ होने के कारण केवल नाखूनों को देखकर यह बताया जा सकता है कि व्यक्ति का चरित्र कैसा होगा? इन्हीं नाखूनों के आधार पर यह भी पता लगाया जा सकता है कि उस इंसान में कौन-कौन से गुण-दोष और रोग हैं अथवा वह भविष्य में हृदय विकार, क्षयरोग, पक्षघात आदि जैसे कष्टसाध्य रोगों का शिकार होगा या नहीं?

जानकारी के अनुसार बता दें कि विशेषज्ञों ने नाखूनों की बनावट, उनका रंग और उन पर निर्मित विभिन्न चिन्हों आदि की प्रामाणिकता के विषय में यह सिद्ध कर दिया है कि नाखून सही अर्थों में एक्स-रे हैं जो व्यक्ति के गुण-अवगुण और मन की भावनाओं को प्रकट कर देते हैं। हम सभी जीवन में देखते हैं कि किन्हीं दो व्यक्तियों के नाखूनों की बनावट कभी एक जैसी नहीं होती है।

उनकी आकृति, उनके रंग और उन पर बने चिन्हों में सदा कुछ ना कुछ अंतर रहता है। यही कारण है कि उनका स्वभाव, व्यक्तित्व, भाग्य आदि एक दूसरे से बहुत कुछ भिन्न होते हैं। अतः मनुष्य के हाथों और नाखूनों का अध्ययन करके यह बताया जा सकता है कि भविष्य में उसका जीवन पथ क्या मोड़ लेगा।

नाखूनों की रचना और स्थिति के बारे में जानें

बता दें कि हाथों की कलाई से लेकर अंगुलियों के अंतिम छोर तक के भाग को हाथ की संज्ञा दी गई है। मनुष्य के हाथों के पृष्ठ भाग की तरफ अंगुलियों और अंगूठे के प्रथम पर्व में नाखूनों का निर्माण करके प्रकृति ने उनके विभिन्न उददेश्य निश्चित कर दिए हैं। नाखूनों से मनुष्य के स्वभाग, मन की भावना और स्वास्थ्य के विषय में जानकारी प्राप्त होती है। अनेक-अनेक प्रकार के गुण दोषों का पता भी चलता है। जैसे लंबे और खुरदुरे नाखूनों वाले व्यक्ति शारीरिक दृष्टि से उतने मजबूत नहीं होते जितने छोटे नाखूनों वाले होते हैं।

Recognize Disease by Nail: चपटे नाखून वाले इंसान

जिन लोगों के चपटे नाखून होते हैं ऐसे इंसान स्वतंत्रता प्रेमी होते हैं और उनमें आविष्कार करने की विशेष योग्यता होती है। ऐसे लोग फुर्ती और जोश भरे होते हैं। इनकी उंगलियां लंबी तथा भरी-पूरी हों तो ऐसे व्यक्ति पुराने तौर तरीकों पर चलना पसंद नहीं करते, बल्कि नये विचारों की कार्यान्वित करते हैं। लेकिन यदि नाखून जड़ की तरफ से पहले अंगुली के अंदर धंसा हो तो व्यक्ति यक्ष्मा और कंठमाला का रोगी हो सकता है। यदि नाखून चपटे और मांस में गड़े हों, तो तंत्रिका संस्थान में विद्यमान विकार की सूचना देते हैं।

Recognize Disease by Nail: चौकोर नाखून वाले इंसान

जिन लोगों के चौकोर नाखून होते हैं, उनकी उंगलियां भी अंत में प्रायः वर्गाकार होती हैं। सांसारिक दृष्टि से ऐसे नाखून वाले व्यक्ति सबसे ज्यादा व्यवहार कुशल होते हैं। इनमें सामान्य ज्ञान की प्रबलता होती है और वे कठिन परिश्रम से अपना उददेश्य व सफलता प्राप्त कर लेते हैं। चौकोर आकृति वाले नाखून यदि छोटे और नीले रंग के हों तो हृदय की दुर्बलता दर्शाते हैं।

Recognize Disease by Nail: नुकीले नाखून वाले इंसान

नुकीले नाखून वाले व्यक्ति इस प्रकार के नाखून जड़ की तरफ कुछ चौड़े, बाहर की ओर नुकीले या संकरे हो जाते हैं ऐसे व्यक्तियों की प्रकृति कलात्मक और भावुक होती है। ये लोग आराम तलब, विलासी तथा आलसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति चतुर, बुद्धिमान तो होते हैं, लेकिन इनमें व्यापारिक बुद्धि नहीं होती है। यदि हाथ भी दृढ़ और लचकदार हो तो ऐसे व्यक्ति स्वंय कलाकार बनते हैं।

Facebook id click here
Home click here
Instagram click here
Twitter id click here
Youtube click here

 

इन्हें भी देखे –

Leave a Comment

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime