Sarso Oil Price: Sarso Tel Price Hike| त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है, आने वाले कुछ ही दिनों बाद नवरात्रि का पर्व आने वाला और इसके बाद रोशनी का पर्व दीवाली भी आ रहा है। ऐसे में भारतीय घरों में रसोई का बजट बिगड़ रहा है। सरसों के तेल की कीमतों (Oil Price Hike) में बढ़ा उछाल हाल ही के दिनों में देखने को मिल रहा है। पिछले दो सप्ताह में सरसों के तेल में 12 रूपये प्रति लीटर की बढोत्तरी हो गई है।
आमतौर पर सभी के घरों की रसोई में सरसों के तेल की अधिकतर खपत होती है, सरसों के तेज की मांग भी बाजार में ज्यादा रहती है। ऐसे में इन आने वाले त्यौहारी सीजन (festival season) में सरसों के तेज में आयी तेजी से घरों की रसोई का बजट बिगड़ता नजर आ रहा है। सरसों के तेज की बढ़ोत्तरी होने पर अनुमान विशेषज्ञों द्वारा यह भी लगाया जा रहा है कि इस बार खराब मौसम की बजह से सरसों की फसल काफी कमजोर हुई है। इसका यह भी मुख्य कारण हो सकता है।
Sarso Oil Price: सरसों के तेल के दामों में आयी इतने रूपये की तेजी
जानकारी के अनुसार अवगत करा दे कि सरसों के तेल की कीमतों में अप्रैल से लेकर अगस्त माह तक तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। जून माह के बाद अगस्त तक सरसों के तेल का भाव 118 रूपये से बढ़कर 130 रूपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। अभी यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले त्यौहारी सीजन में भी सरसों के तेल मे और भी उछाल देखने को मिल सकता है।
Sarso Oil Price: लहसुन के भाव ने भी पकड़ी रफ्तार
जिस प्रकार से सरसों के तेल में तेजी देखने को मिल रही है। उसी प्रकार इस बार लहसुन (Garlic Price Hike) भी महंगाई के तौर पर गति पकड़ रहा है। लहसुन के भाव में बीते तीन सप्ताह के अंदर 50 रूपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जबकि अगस्त माह में लहसुन के दाम 200-250 रूपये प्रति किलोग्राम थे, जो अब इसके दाम 300 रूपये प्रतिकिलोग्राम तक पहुंच गये हैं।
महत्वपूर्ण लिंक – Samsung A36 Smartphone
Low Price 5G Smartphone Buy | Buy Now |
Facebook id | Click here |
Home | Click here |
Twitter id | Click here |
Youtube | Click here |
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े हैं Telegram | Click here |
इन्हें भी देखे –
- Oppo F25 Pro 5G: लग्जरी सेल्फी खींचेगा Vivo का अनोखा 5G स्मार्टफोन, मॉडल देखकर ही लड़कियों के उड़ गये होश
- Huawei Nova 7SE specs: Huawei का सतरंगी फीचर्स से भरपूर धांसू स्मार्टफोन, इसमें मिल रही 8GB RAM, साथ में 48MP का कैमरा, जानिए फीचर्स