समूह की दीदियों के स्वरोजगार से बनेगा आत्मनिर्भर भारत- रामरतन कुशवाहा
ललितपुर। जनपद के ब्लॉक बार के सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आदर्श महिला प्रेरणा क्लस्टर स्तरीय संगठन की वार्षिक आमसभा का आयोजन सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि समूह की शक्ति अब राष्ट्र की शक्ति बन गई है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने में स्वयं सहायता समूह की अहम भूमिका है समूह की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।
क्लस्टर स्तरीय आमसभा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य श्याम बिहारी गुप्त ने किसानों की स्थाई समृद्धि एवं छुट्टा गौवंश के स्थायी समाधान हेतु एक किसान एक गाय अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि हर किसान के पास एक गाय जरुर होनी चाहिए ताकि वह जीवामृत बनाकर अपने खेतों को जहर मुक्त खेती के लिए बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी महिला किसानों से आग्रह किया जाता है कि वह कम से कम 1 एकड़ भूमि में गौ आधारित प्राकृतिक खेती कर अपने परिवार को जहर मुक्त भोजन देने से शुरुआत करें।
उन्होंने कहा कि किसान खेत पर एवं खेत पर गाय होना चाहिए। एक गाय से प्राप्त होने वाले प्रतिदिन 5 से 7 लीटर गौमूत्र व 10 किलो गोबर प्राप्त होता है जिसका प्रबंधन कर कम पानी में होने वाली सह फसली प्राकृतिक कृषि तथा कृषि आधारित उद्योग के माध्यम किसान अपनी आय दोगुना कर सकते हैं। महिला समूहों को सम्बोधित करते हुए शकुंतला कुशवाहा द्वारा बताया गया कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से हम सबकी पहचान बनी है आज हम संगठित हुए हैं तो समाज ने भी इसे मान्यता दी है और सरकार ने भी समूहों के माध्यम से रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
क्लस्टर स्तरीय आमसभा में आगे उन्होंने कहा कि महिलाएं जब आत्मनिर्भर बनेगी तभी देश आत्मनिर्भर बन पाएगा। कार्यक्रम में क्लस्टर स्तरीय संगठन की प्रगति का प्रस्तुतिकरण ब्लॉक मिशन प्रबन्धक नित्या विश्वकर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी अमित जैन, मनीष गुप्ता, नित्या विश्वकर्मा, राजेन्द्र कुशवाहा, राहुल यादव, दीपेंद्र मिश्रा, उमा मिश्रा, अनीता, रानी, उर्मिला, संगीता, बेबी, अवस्थी, समूह सखी, आजीविका सखी, बीसी सखी सहित लगभग 250 समूह की महिलाओं ने प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेश रिछारिया ने किया।
यह बताए गाय से होने वाले लाभ
क्लस्टर स्तरीय आमसभा में विशेषज्ञों गाय पालने से होने वाले महत्वपूर्ण लाभों के बारे में विधिवत रूप से बताया गया, उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कम से कम एक गाय को पाले हुये है, उससे उस व्यक्ति को अनेकों लाभ प्राप्त होते है, एक तो प्रथम लाभ यह है कि अगर गाय दूध दे रही है तो वह सर्वोत्तम लाभ है, और अगर गाय दूध नहीं दे रही है तो इसके बाद भी गाय से लाभ ही लाभ है, गाय का गोबर, मूत्र खेतों में खाद्य के रूप में काम आता है, इससे फसल भी बेहतर होती है। गाय एक फायदे अनेक के बारे में भी बताया गया।
यूपी जाति प्रमाण पत्र, घर बैठे बनाएं