UP Coordinator Bharti 2025: उत्तर प्रदेश के पढ़े लिखे शिक्षित बेरोजगार युवकों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि यूपी की योगी सरकार बेसिक स्कूलों में जिला स्तर पर एक समन्वयक तैनात करने जा रही है। यह संविदा स्तर पर रखे जाएंगे, इन समन्वयक की वेतन भी तगड़ी होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बता दें कि यूपी के परिषदीय स्कूलों को निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत यूपी सरकार का उददेश्य है कि प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े।
बता दे कि यूपी के हर जनपद में जिला समन्वयक नियुक्त किए जाएंगे सरकार का यह कदम इसलिए है कि प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा का स्तर अच्छा बनाया जाए। इन समन्वयकों का कार्य यह होगा कि स्कूलों में तैनात शिक्षक सही तरह से काम कर रहे हैं या नहीं। इसकी पूरी रिपोर्ट वह शासन को भेजेंगे। सरकार के इस कदम से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में चार चांद लगेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में।
समन्वयक भर्ती के लिए योग्यता व आयु सीमा
प्रदेश के प्रत्येक जनपद के स्कूलों में संविदा समन्वयकों की भर्ती आगामी समय में की जानी है। इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच रखी गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा अनुभव रखने वाले को विशेष वरीयता दी जाएगी।
इतना होगा चयन के बाद वेतन
जिला स्तर पर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में जो समन्वयकों की भर्ती की जानी है उनके लिए अंतिम चयन के बाद सरकार वेतन भी तगड़ा देगी। जिन उम्मीदवारों का फाइनल चयन जिला समन्वयक के पद पर होगा उन्हें प्रतिमाह सरकार 40,000 हजार रूपये वेतन दे सकती है। हालांकि यह भर्ती पूरी तरह से संविदा के आधार पर ही होगी। भर्ती प्रक्रिया का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के अनुसार ही किया जाएगा। इसके बाद भर्ती किए गए समन्वयकों को अनुभव के आधार पर विशेष प्रकार की वरीयता भी प्रदान की जाएगी।
महत्वपूर्ण लिंक –
Whatsapp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
यह भी पढ़ें: –
- Mahindra Bolero on EMI: सिर्फ 1 लाख देकर घर लाएं Mahindra Bolero! जानिए EMI प्लान और डाउन पेमेंट
- PM Kisan Yojana: पीएम किसान निधि की किस्त आते ही झूम उठे करोड़ों किसान, जिनके खातें नहीं आया किस्त का पैसा वह करें ऐसे समाधान
- BEO Madawara Assures Teachers: शिक्षकों की मांगों पर बड़ी पहल, BEO मड़ावरा से चयन वेतनमान को लेकर चर्चा

अर्जुन झा एक अनुभवी लेखक और डिजिटल पत्रकार हैं, जो राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और करियर से जुड़ी ख़बरों में गहरी रुचि रखते हैं। इनका उद्देश्य है लोगों तक सही, सटीक और समय पर जानकारी पहुँचाना। Len News के माध्यम से इन्होंने हज़ारों पाठकों को सरकारी अपडेट, योजना फॉर्म और रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई है।