UP News Update: दीवार गिरते ही चमकी किस्मत, दीवार से चांदी के सिक्कों की हुई बरसात, यहां का है पूरा मामला

UP News Update: एक पुरानी कहावत है, जो बिल्कुल सत्य और सटीक है कि जब किसी की किस्मत चमकमती है तो उसे भगवान छप्पर फाड़ के देता है। किसी भी इंसान की किस्मत से कोई लड़ नहीं सकता है, क्योंकि पूरा सिस्टम ऊपर वालों के हिसाब से बनता है। ऐसी ही किस्मत भरी घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं में घटित हुई। जिसे देखने वाल देखते ही रह गये।

दरअसल मामला कुछ ऐसा है कि बदायूं में जर्जर मकान को नगर पालिका प्रशासन द्वारा गिरवाया गया। उसकी दीवार जैसे ही गिरी कि कुछ पलों से दीवार से छन-छनाहट की आवाज आयी और नीचे चांदी के सिक्कों की बरसात शुरू हो गई। जर्जर दीवार से करीब 168 चांदी के सिक्कों की बरसात हुई। यह सिक्के वर्ष 1890 के समय के बताये गये। दीवार गिरते ही चमकी किस्मत, दीवार से चांदी के सिक्कों की हुई बरसात, यहां का है पूरा मामला।

UP News Update: चांदी के सिक्के वर्ष 1890 के बताये जा रहे

जानकारी के मुताबिक बता दें कि बदायूं में एक दीवार से करीबन 168 चांदी के सिक्कों की बरसात हुई। यह देखकर वहां लोगों का हुजूम लग गया और लोग यह सब देखते रह गये। जानकारी के अनुसार ज्ञात हुआ है कि जिन चांदी के सिक्कों की बरसात जर्जर दीवार से हुई है उनके एक सिक्के का बजन 10 ग्राम बताया गया। जहां से यह चांदी के सिक्के मिले हैं वह एक जर्जर मकान था। खंडहर नुमा यह मकान सिद्धपुर गांव निवासी माधवराम का है। बंटवारे के विवाद में इसका निर्माण नहीं हो पाया था। जिसके बाद यह पूरा मकान खंडहर में तब्दील हो गया।

UP News Update: नगर पालिका जर्जर मकानों को गिरा रहा है

उत्तर प्रदेश के बदायूं में नगर पालिका परिषद ऐसे जर्जर भवनों और मकानों को गिरा रहा है। जो क्षेत्र में बेहद जर्जर हैं। जबकि नगर पालिका प्रशासन ने मकान मालिक को नोटिस भी जारी किया था। इसके बाद भी उन्होंने मकान को नहीं गिराया। मकान में निकले सिक्कों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। चांदी के सिक्कों की संख्या 168 बताई जा रही है। जिन्हें तहसील प्रशासन ने जमा कर लिया है।

Facebook id click here
Home click here
Instagram click here
Twitter id click here
Youtube click here
Telegram Click here

 

इन्हें भी देखे –

Leave a Comment

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime