UP Outsourcing Employees News: उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों में आउट सोर्सिंग कर्मचारी लम्बे समय से स्थायी रूप से नौकरी कर रहे हैं, वह अपनी पूरी लगन और निष्ठा से सेवाएं दे रहे हैं। प्रदेश के आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है, जिससे की उन्हें अच्छा खासा लाभ होने वाला है। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की वेतन में वृद्धि होने जा रही है।
यूपी सरकार ने पहले ही स्पष्ट रूप से कह दिया था कि आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जाएगा और उन्हें स्थायी कर्मचारी की भांति फायदे मिलेंगे। खबर यह आ रही है कि यूपी के सभी विभागों में काम कर रहे इन कर्मचारियों को 18,000 रूपए से लेकर 25,000 हजार रूपये तक का वेतन दिया जाएगा साथ ही जो कर्मचारी अब नई नियुक्ति के तहत भर्ती होंगे उनका शुरूआती वेतन 16,000 रूपये होगा।
UP Outsourcing Employees News: वेतन के अलावा कर्मचारियों को ये सुविधाएं भी मिलना संभव
प्रदेश के हर विभाग में कर्तव्य निष्ठा से नौकरी करने वाले इन सभी आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की आने वाले समय में बल्ले-बल्ले होने वाली है। यूपी सरकार आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में तो वृद्धि कर ही रही है साथ-साथ इन्हें अन्य और भी सुविधाएं मिलेंगी। जिसमें अब कर्मचारियों को वर्ष में 15 दिनों का अवकाश भी मिलेगा, 5 लाख रूपये का स्थाई बीमा मिलेगा और पेंशन भी मिल सकेगी। इसी के साथ ही वेतन का 8 प्रतिशत पीएफ, ग्रेच्युटी और ओवरटाइम का भुगतान दिया जाएगा।
इसी के साथ ही आउट सोर्सिंग के पदों पर महिला कर्मचारी जो नौकरी कर रही हैं उन्हें विशेष प्रकार की सुविधाएं भी मिलेगी। जिसमें जो 3 से लेकर 5 वर्ष तक लगातार नौकरी कर लेती हैं ऐसी महिलाओं को स्थायी नौकरी मिल सकेगी। यह निर्णय सरकार की तरफ से आया है। इसी के साथ आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की सुरक्षा और बैंक लोन की सुविधा भी आसानी से मिल सकेगी।
UP Outsourcing Employees News: अलग से होगा कॉरपोरेशन का गठन
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के प्रति काफी समर्थिक है, सरकार की मंशा है कि कर्मचारियों के लिए एक अलग से निगम बनाया जाए, इस पर पूरी तरह से तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही हैं। आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की अलग से कॉरपोरेशन संस्था बनेगी जिसे एक नाम दिया जाएगा। यह संगठन इन सभी कर्मचारियों की पूरी निगरानी और प्रबंधन करेगी। यह संगठन कर्मचारियों का पूरा डाटा और वेतन सुविधाओं का रिकॉर्ड रखेगी। सभी आउटसोर्स कर्मचारी अपनी संबंधित एजेंसी या विभाग के निरंतर सम्पर्क में रहें, समय-समय पर सरकार द्वारा जो भी जानकारी मांगी जाती है वह पोर्टल के माध्यम से उन्हें उपलब्ध कराते रहें।
महत्वपूर्ण लिंक –
Whatsapp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
यह भी पढ़ें: –
- Jio Electric Cycle: Jio की नई सस्ती ई-साइकिल से रक्षाबंधन बने यादगार – 200KM रेंज वाला परफेक्ट गिफ्ट
- Mahindra Bolero on EMI: सिर्फ 1 लाख देकर घर लाएं Mahindra Bolero! जानिए EMI प्लान और डाउन पेमेंट

अर्जुन झा एक अनुभवी लेखक और डिजिटल पत्रकार हैं, जो राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और करियर से जुड़ी ख़बरों में गहरी रुचि रखते हैं। इनका उद्देश्य है लोगों तक सही, सटीक और समय पर जानकारी पहुँचाना। Len News के माध्यम से इन्होंने हज़ारों पाठकों को सरकारी अपडेट, योजना फॉर्म और रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई है।