भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदसौर सांसद का किया स्वागत

दायित्वधारियों को बारीकी से कार्य संचालन का गुर सिखाया

ललितपुर। सांसद मंदसौर (मप्र), प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी सुधीर गुप्ता, राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष के जनपद आगमन पर अगुवानी करने के लिए भाजपाई रेलवे स्टेशन पहुंचे और फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसके उपरांत पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस पहुंचकर जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने मुलाकात की। विधानसभा महरौनी प्रवास के दौरान ब्लॉक सभागार महरौनी में विधानसभा के सभी मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारीयों का मार्गदर्शन किया। दायित्वधारियों को बारीकी से कार्य संचालन का गुर सिखाया। विधानसभा ललितपुर के प्रवास के दौरान जिला भाजपा कार्यालय पर मण्डल अध्यक्षों, महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान बताया कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे मजबूत पार्टी है। 2022 में भाजपा फिर से उत्तर प्रदेश में परचम लहराएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि सभी बूथस्तरीय संयोजको को मतदाता बढ़वाने पर विशेष ध्यान देना है। आज जरूर कार्यकर्ताओं को अथक मेहनत करनी पड़ रही है पर इसका भविष्य में परिणाम सुखद होगा। इसके बाद रामनगर बूथ अध्यक्ष पार्वती खटीक ने पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक सम्पन्न करवाई। जिला चुनाव संचालन समिति और समन्वय समिति के सदस्यगणों की बैठक करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके उपरांत व्यापारी वर्ग की बैठक अनिल अंचल के निवास पर सम्पन्न हुई। प्रवास के दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, ललितपुर विधानसभा प्रभारी डॉ कंचन जायसवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा घासीराम सहरिया, हरिराम निरंजन, श्रीकांत कुशवाहा उपसभापति कोपरेटिव बैंक, महामंत्रीगण महेश श्रीवास्तव, बब्बूराजा बुंदेला, वंशीधर श्रीवास, बलराम लोधी, हरीसिंह बुंदेला, बसन्ती लारिया, किरण सेन, स्वाधीनता कृष्णा, जगदीश लोधी, प्रदीप चौबे, देवेंद्र श्रीवास्तव, सम्राट राजा एड जिला मीडिया सह संयोजक, संदीप बुंदेला, मनीष अग्रवाल, हरपाल सिसौदिया, मुलायम लोधी, श्यामबिहारी कौशिक, अमरेश लोधी, डॉ प्रीतम कुशवाहा, हरिओम निरंजन, अजय पटैरिया, राजेश लिटौरिया, चन्द्रशेखर पंथ,गौरव चौधरी, शशिशेखर पांडे, सुरेंद्र जैन, सुरेंद्र लारिया, मनोज जैन पंचम, विक्रान्त रावत, डॉ तेजस्व श्रीवास्तव, गोल्डी राजपूत, गन्धर्व लोधी, रमन सरदार, गौरव गौतम, नितिन ग्वाला, किंजल्क हुंडैत, रवि ठाकुर, अनिल अंचल, भगत सिंह राठौर, भरत राजपूत, नितिन पंथ, ब्रजमोहन पाठक, सोनप्रकाश चौबे, मनीष जैन, दिनेश किलेदार, राजकुमार विश्वकर्मा, अभिनय गुप्ता, वैभव गुप्ता, अनुराग जैन पार्षद, दीपक पाराशर, मनोहर अहिरवार, अजय अहिरवार, बद्री पाठक पार्षद, अनुराग कंचन, रवि साहू, राजकुमार नामदेव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime