April 25, 2024

लाल चुकंदर खाकर आप भी हो जाइये लाल, इसके सेवन से हैं अनेक लाभ

लेखक- अर्जुन झा पत्रकार

अपने गहरे लाल रंग के लिए लोकप्रिय चुकंदर स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ानी हो या सौंदर्यता बरकरार रखनी हो, तो चुकंदर के फायदे अनेक हैं। चुकंदर के गुण के कारण इसका उपयोग आमतौर पर सलाद या जूस के रूप में किया जाता है। अगर आप चुकंदर खाने के फायदे से ज्यादा वाकिफ नहीं हैं, तो हम सेहत के लिए चुकंदर के लाभ के बारे में विस्तार से बताएंगे। वहीं चुकंदर के नुकसान से बचने के लिए भी हम यहां आपसे शेयर करेंगे।

चुकंदर में हैं मौजूद पोषक तत्व
चुकंदर में विटामिन और अन्य पोषक तत्वों की समृद्ध मात्रा पाई जाती है, जैसे आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस पाया जाता है। जिस कारण नीचे हमने सेहत के लिए बीटरूट खाने के फायदे के बारे में बताया है।

1. ऊर्जा का स्त्रोत है चुकंदर
शरीर की थकान मिटाने के लिए चुकंदर के जूस पीने के फायदे भी देखे गए हैं। इसके 100 मिलीलीटर जूस में 95 kcal ऊर्जा होती है, जिसके सेवन से शरीर में तुरंत ऊर्जा मिल सकती है। वहीं, एनसीबीआई (नेशनल सेंटर ऑफ बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) द्वारा प्रकाशित एक शोध में यह बात सामने आई है कि चुकंदर का जूस एथलीटों की कार्डियोरेस्पिरेटरी एंड्यूरेंस (ज्यादा समय तक शरीर के एक्टिव रहने की क्षमता) को बढ़ाता है। इससे वो जल्दी थकते नहीं हैं।

2. दांत और हड्डियों के लिए फायदेमंद
हड्डियां हमारे शरीर को मजबूती प्रदान करती हैं और हमारे आकार को बनाने में मदद करती हैं और हमारे आकार को बनाने में मदद करती है। शरीर के पूरे वनज को संभालने के लिए हड्डियों का मजबूत करना जरूरी है। इसके अलावा, हड्डियां शरीर के अंगों की रक्षा भी करती हैं, जैसे खोपड़ी की रक्षा करती है और चेहरे का आकार बनाती है। पसलियां एक पिंजरे का निर्माण करती है। जिससे हृदय और फेफड़े सुरक्षित रहते हैं। इसलिए, हड्डियों की मजबूती के लिए शरीर में कैल्शियम का होना जरूरी है और चुकंदर कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है।

3. मस्तिष्क के लिए फायदे
कॉग्निटिव फंक्शन जैसे स्मृति, एकाग्रता, निर्णय लेने की क्षमता आदि उम्र के साथ कम होने लगती है। इसके पीछे का मुख्य कारण होता है दिमाग के ऊपरी हिस्से (सेरेब्रस) की तरफ ब्लड फ्लो की कमी हो जाना। यह आगे चलकर अन्य गंभीर समस्या जैसे ब्रेन डेमेज या अल्जाइमर रोग आदि का कारण बन सकता है। ऐसे में नाइट्रिक ऑक्साइड का अच्छा स्त्रोत जैसे चुकंदर इस समस्या को कुछ हद तक कम करने में मदद कर सकता है। यह दिमाग में रक्त संचार को बढ़ाता है और कॉग्निटिव फंक्शन को बेहतर बनाए रखने में सहायक हो सकता है।

4. लिवर के लिए फायदेमंद
बीट के फायदे में लिवर स्वास्थ्य भी शामिल है। शरीर को पोषित करने के लिए लिवर का स्वस्थ रहना जरूरी है। लिवर से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आप चुकंदर का रोजाना सेवन कर सकते हैं। बीटरूट हाई फैट वाले भोजन से लिवर को होने वाली ऑक्सीडेटिव क्षति को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें फ्लेवोनॉयड्स भी पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बनाए रखने में सहायता करते हैं। साथ ही चुकंदर लिवर को डिटॉक्सिफाई भी कर सकता है। यह उसे साफ और स्वस्थ रखने में मदद करता है।

5. माहवारी के लिए
माहवारी ऐसी समस्या है जिससे सभी महिलाएं हर महीने गुजरती हैं। इस दौरान महिला को शरीर के विभिन्न हिस्सों में दर्द होना, चिड़चिड़ापन होना आदि सामान्य बात है। इस दर्द से राहत पाने के लिए कई महिलाएं दवा का सेवन करती हैं। ऐसे में किसी एलोपैथिक दवा के साथ चुकंदर का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। एक शोध में यह बताया गया है कि मासिक धर्म के दौरान चुकंदर का सेवन महिला के लिए लाभदायक हो सकता है। माहवारी के संबंध में बेनिफिट्स ऑफ चुकंदर पर अभी और शोध की आवश्यकता है।

6. त्वचा के लिए लाभ
हमारी त्वचा को कई बाहरी चीजें जैसे धूप, मिटटी व प्रदूषण आदि नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनके कारण रूखी त्वचा, डर्मेटाइटिस और सोरायसिस जैसी समस्या हो सकती हैं। इनसे बचने के लिए त्वचा की सबसे ऊपरी परत को सुरक्षित रखना जरूरी होता है। इसके लिए चुकंदर का उपयोग किया जा सकता है। चुकंदर का अर्क ग्लूकोसिलसेरैमाइड नामक तत्व से समृद्ध होता है, जो त्वचा की ऊपरी परत को सुरक्षित बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसलिए, त्वचा के लिए चुकंदर का लाभ उठाने के चुकंदर के जूस का सेवन किया जा सकता है।

7. कैल्शियम और आयरन की कमी से बचायें
100 ग्राम चुकंदर के पत्तों में 99 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इसलिए कैल्शियम की कमी से बचने और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए चुकंदर के पत्तों को अपने आहार में जरूर शामिल करें। रोजाना एक कप इसके पत्तों का रस पीने से आपके शरीर की विटामिन सी को बढाता है। इसके अलावा यह आयरन की कमी को भी पूरा करता है। गर्भवती महिलाओं और एथलीट्स को आयरन से भरपूर चुकंदर के पत्ते जरूर खाने चाहिए। इससे उन्हें पर्याप्त आयरन मिलता है, जिससे एनीमिया का खतरा कम रहता है।

8. खून के थक्के में सहायक
विटामिन के से भरपूर चुकंदर के पत्ते खून के थक्के में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विटामिन के की कमी से बचने के लिए इसे जरूर खाएं। 1 कप पत्तों में 152 माइक्रोग्राम विटामिन के होता है।

9. इम्यूनिटी होगा मजबूत
कोरोना जैसी बीमारी से बचने के लिए इम्यूनिटी मजबूत होना बहुत जरूरी है। अगर आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग है तो इस बीमारी से जल्द ही उबर सकती हैं। वहीं चुकंदर के पत्तों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसके सेवन से ना सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट होगी बल्कि आपके दांत भी स्वस्थ रहेंगे। इन दिनों ज्यादातर लोगों में सर्दी-जुकाम या फिर फ्लू की शिकायत देखने को मिल रही हैं, ऐसे में आप चुंकदर के पत्तों को डाइट में जरूर शामिल करें।

10. पेट की चर्बी कम करने का उपाय
चुकंदर के पत्ते फाइबर से समृद्ध हैं, जिसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। वहीं इसमें मौजूद विटामिन के, कॉपर, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्व बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए उपयोगी माने जाते हैं। इसके अलावा इसमें जीरो सैचुरेटेड फैट होते है और यह दिल संबंधी बीमारियों को भी दूर रखने में मददगार होता है। कच्चा या फिर पका कर दोनों तरीके से चुकंदर के पत्तों का सेवन किया जा सकता है।

चुंकदर से क्या हैं नुकसान, जाने
चुकंदर सही मात्रा में उपयोग न करने से चुकंदर और चुकंदर के जूस से नुकसान उठाने पड़ सकते हैं, जिनके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है…..

चुकंदर में समृद्ध मात्रा में डाइट्री ऑक्सालेट पाया जाता है, जिसका अधिक सेवन पथरी का कारण बन सकता है।

चुकंदर के अधिक सेवन से लिवर में मेटल जमा हो सकता है। यह पोर्फिरीया कटानिया टार्डा (खून की बीमारी जो त्वचा को प्रभावित करती है), आयरन की कमी या पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है।

कुछ लोगों को बीटरूट से एलर्जी हो सकती है। इससे अर्टिकेरिया (त्वचा पर लाल, खुजलीदार और जलनशील चक्कते), सांस लेने में तकलीफ और आंखों व नाक में समस्या हो सकती है।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें लेन न्यूज से।

LEN NEWS

नमस्कार दोस्तो ! मैंने यह बेवसाइट उन सभी दोस्तों के लिए बनाई है जो हिंदी राष्ट्रीय खबरें, उत्तर प्रदेश की खबरें, बुन्देलखण्ड की खबरें, ललितपुर की खबरें, राजनीति, विदेश की खबरें, मनोरंजन, खेल, मेरी आप सबसे एक गुजारिश है कि आप सब मेरे पोस्ट को शेयर करें, कमेन्ट करें और मेरी वेबसाइट की सदस्यता लें, आगे के अपडेट के लिए इस बेवसाइट में बने रहें, धन्यवाद। Arjun Jha Journalist management director Live Express News

View all posts by LEN NEWS →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime